फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahashivratri 2025 actress bhagyashree visit brahmakumari ashram and seek blessings of 15 feet shivling

Bhagyashree: भाग्यश्री ने नारियल के छिलकों से बने 15 फीट के शिवलिंग के किए दर्शन, साझा किया वीडियो

Wed, 26 Feb 2025 06:47 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 26 Feb 2025 06:47 PM IST
सार

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ब्रम्हकुमारी आश्रम पहुंची और वहां शिव के दर्शन किए। अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 actress bhagyashree visit brahmakumari  ashram and seek blessings of 15 feet shivling
ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंचीं भाग्यश्री - फोटो : इंस्टाग्राम @bhagyashree.online

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे शिव भक्ति में डूबे हुए हैं। कई कलाकार शिव के दर्शन करने शिवालय पहुंच रहे हैं और अपने प्रशंसकों के साथ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री भाग्यश्री का नाम भी जुड़ गया है। अभिनेत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रम्हकुमारी आश्रम का दौरा किया और वहां बने 15 फीट के शिवलिंग के दर्शन किए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभवों को भी साझा किया है।

विज्ञापन


ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंच किए शिवलिंग के दर्शन
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह ब्रम्हकुमारी आश्रम में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने आश्रम का भ्रमण करने के दौरान सफेद साड़ी पहन रखी है। आश्रम उन्होंने 4000 नारियल के छिलकों से बनाए गए 15 फीट सुंदर शिवलिंग के दर्शन किए। साथ ही अपने अनुभवों को भी साझा किया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Palak Tiwari: महाशिवरात्रि पर पलक तिवारी ने किए महादेव के दर्शन, नंगे पैर चलकर पहुंचीं मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाग्यश्री ने साझा किए अनुभव
अभिनेत्री ने कैप्शन में अपने अनुभवों को भी प्रशंसकों के साथ साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हर हर महादेव! ब्रह्माकुमारियों द्वारा एक दिन के भीतर 4000 नारियल के छिलकों से बनाया गया 15 फीट का सुंदर शिवलिंग। यह शांत, शांतिपूर्ण और ज्ञान का आह्वान करने वाला है। शंकर की शक्तियां, 9 देवियां जो 9 मानवीय गुणों का प्रतिनिधित्व करती हैं, सोते हुए कुंभकरण से लेकर जल संरक्षण के लिए कठपुतली शो तक... यह बच्चों के लिए एक दिलचस्प जगह है। यह ना केवल एक आध्यात्मिक अनुभव है, बल्कि आज की जीवन शैली से तनाव को कम करने में भी एक बड़ा योगदान है। उन्होंने शराब, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और धूम्रपान पर काबू पाने के लिए एक निःशुल्क कैंसर जांच शिविर, एक पुनर्वास और दवा शिविर भी शामिल किया है।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)



यह खबर भी पढ़ें: Maha Shivaratri 2025: हर हर महादेव, महाशिवरात्रि के दिन ओटीटी पर देखिए फिल्मों में भोलेनाथ के अद्भुत चमत्कार


कई अन्य सितारों ने भी शिवरात्रि का मनाया जश्न
शिवरात्रि के अवसर पर कई सारे अन्य सितारों ने भी शिवालय जाकर महादेव की पूजा अर्चना की। अभिनेत्री पलक तिवारी नंगे पाव शिवालय पहुंचीं और दर्शन पूजन किए। अभिनेता राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर महाकालेश्वर की तस्वीर शेयर की। अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर आदियोगी  की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed