फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharashtra cyber cell very active: Samay Raina jokes after being honoured by CM

महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

Thu, 27 Aug 2026 11:46 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Aug 2026 11:46 AM IST
सार

Samay Raina: हाल ही में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से समय रैना को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने ऐसी बात कही कि वहां मौजूद सभी लोग हंस बड़े। जानें पूरा मामला।

विज्ञापन
Maharashtra cyber cell very active: Samay Raina jokes after being honoured by CM
समय रैना, सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने वाली एक फिल्म में हिस्सा लेने के लिए मिला। इस बीच उन्होंने एक ऐसा मजाक किया जिस पर सीएम ने भी ठहाका लगाया। 
विज्ञापन

पिछले दिनों महाराष्ट्र साइबर सेल यूनिट ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की गई विवादित टिप्पणियों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की थीं। अब जब समय रैना को इस टीम के जरिए सम्मानित किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में उस अनुभव को याद किया।
विज्ञापन


साइबर सेल को लेकर क्या बोले समय?
समय रैना ने साइबर सेल को लेकर मुस्कुराते हुए कहा...
  • महाराष्ट्र साइबर और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है।
  • महाराष्ट्र साइबर सेल बहुत एक्टिव है। 
  • आज पहली बार किसी साइबर सेल ऑफिसर ने किसी कॉमेडियन को उसके घर से सिर्फ इसलिए उठाया ताकि उसे सम्मानित किया जा सके।
  • यह सुनकर वहां मौजूद कई हस्तियां हंस पड़ीं।
  • रैना की यह बात सुनकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी हंस पड़े।

Maharashtra cyber cell very active: Samay Raina jokes after being honoured by CM
समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
साइबर सेल को कहा धन्यवाद
इस इवेंट के दौरान रैना ने मजाक में यह भी कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र साइबर का नंबर पहले से ही सेव कर रखा है क्योंकि उन्हें अक्सर उनके फोन आते रहते हैं। उन्होंने कहा, 'सम्मान के लिए धन्यवाद, सर। महाराष्ट्र साइबर के साथ मेरा जुड़ाव बहुत लंबे समय से है। 1930 वाकई एक बेहतरीन नंबर है।'



रैना ने शेयर किया वीडियो
बाद में रैना ने इस मामले का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे फैंस ने 'कमबैक' बताया। एक फैन ने लिखा, 'सब समय-समय की बात है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'समय की बात ही यही है कि यह बदलता रहता है।' तीसरे फैन ने लिखा, 'शानदार ब्रो, इसे ही कहते हैं कमबैक।'

Maharashtra cyber cell very active: Samay Raina jokes after being honoured by CM
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : ANI
क्या था 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद
फरवरी 2025 में, रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन पर नजर रखी। अश्लीलता से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोपों के कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता के बारे में टिप्पणी की।
रैना, अल्लाहबादिया और शो से जुड़े अन्य कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं और कानूनी कार्रवाई हुई। 

शुरू हुआ सीजन 2
रैना ने अब 'इंडियाज गॉट लैटेंट' का सीजन 2 शुरू किया है, जिसके एपिसोड यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed