फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mukesh Khanna Says I Turned Down A Cheque Worth Crores And Wont Let Ranveer Singh Play Shaktimaan

मुकेश खन्ना: 'वो चाहें तो विलन बन जाएं', रणवीर सिंह पर फिर बोले मुकेश खन्ना; 'शक्तिमान' के लिए ठुकराए करोड़ों

Thu, 27 Aug 2026 06:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 27 Aug 2026 06:45 PM IST
सार

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने सबसे चर्चित किरदार ‘शक्तिमान’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने साफ कर दिया है कि पैसे की वजह से वह ‘शक्तिमान’ को लेकर अपनी सोच से पीछे नहीं हटेंगे। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Mukesh Khanna Says I Turned Down A Cheque Worth Crores And Wont Let Ranveer Singh Play Shaktimaan
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया, आईएमडीबी

विस्तार

मुकेश खन्ना ने हाल ही में अपने आइकोनिक किरदार शक्तिमान पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बड़े पर्दे पर ‘शक्तिमान’ के किरदार के लिए रणवीर सिंह को सही विकल्प नहीं मानते। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन

‘शक्तिमान’ को लेकर क्यों नाराज हैं मुकेश खन्ना?
‘शक्तिमान’ पर फिल्म बनाने की चर्चा काफी समय से चल रही है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम भी सामने आया था। लेकिन मुकेश खन्ना ने इस कास्टिंग पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

सुभोजित घोष को दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि कुछ लोग मानते हैं कि उन्हें अब ‘शक्तिमान’ के किरदार से आगे बढ़ जाना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘मैं आगे क्यों बढ़ूं? मैंने शक्तिमान बनाया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukesh Khanna Says I Turned Down A Cheque Worth Crores And Wont Let Ranveer Singh Play Shaktimaan
शक्तिमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शक्तिमान के लिए ठुकराए करोड़ों

  • मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्होंने सोनी इंडिया और सोनी इंटरनेशनल को अपनी मंजूरी के बिना फिल्म पर आगे बढ़ने से रोक दिया है।
  • उनके मुताबिक, उन्हें पहले एक पेमेंट मिल चुकी थी, लेकिन जब मेकर्स ने कुछ ऐसी शर्तें रखीं जो उनकी शुरुआती सहमति से अलग थीं, तो उन्होंने अगला चेक रोक दिया।
  • उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि कमर्शियल तौर पर मैं बेवकूफी कर रहा हूं। मैंने लाखों का नहीं, करोड़ों का चेक ठुकराया है।’
  • एक्टर ने बताया कि उनके ऑफिस में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी थी कि पैसे ले लें और बाद में इस मामले को देखेंगे।
  • लेकिन मुकेश खन्ना ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उनके लिए पैसा नहीं बल्कि उनके सिद्धांत ज्यादा जरूरी हैं।

शक्तिमान को डिस्को में नाचते नहीं देख सकता 
मुकेश खन्ना को इस बात की भी चिंता है कि फिल्म को मॉडर्न बनाने के नाम पर ‘शक्तिमान’ के किरदार में जरूरत से ज्यादा बदलाव न कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि कल फिल्म में शक्तिमान को डिस्को में नाचते हुए दिखाया जा सकता है और उसके बाद कुछ और भी ऐसा किया जा सकता है, जो इस किरदार की असली पहचान से मेल नहीं खाता।

Mukesh Khanna Says I Turned Down A Cheque Worth Crores And Wont Let Ranveer Singh Play Shaktimaan
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शक्तिमान के लिए रणवीर की इमेज सही नहीं 
मुकेश खन्ना ने बताया कि रणवीर ने करीब तीन घंटे तक उन्हें शक्तिमान के किरदार के लिए मनाने की कोशिश की थी। मुकेश खन्ना ने रणवीर की एनर्जी की तारीफ भी की। उन्होंने बताया कि रणवीर बातचीत के दौरान जमीन पर बैठ गए थे और उनकी एनर्जी देखकर उन्हें दिवंगत अभिनेता देव आनंद की याद आ गई थी।

हालांकि, शक्तिमान के किरदार के लिए मुकेश खन्ना को रणवीर की इमेज सही नहीं लगती। उन्होंने कहा, ‘रणवीर सिंह ‘धुरंधर’, ‘गली बॉय’ और खिलजी का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन शक्तिमान नहीं।’

मुकेश खन्ना के मुताबिक, शक्तिमान के लिए एक खास तरह की इमेज और चेहरा चाहिए। उनका मानना है कि रणवीर का चेहरा शरारती और चालाक नजर आता है, जबकि शक्तिमान का चेहरा और व्यक्तित्व पूरी तरह सकारात्मक होना चाहिए।

रणवीर को इस रोल में देखना चाहते हैं मुकेश

  • दिलचस्प बात यह है कि मुकेश खन्ना रणवीर सिंह को पूरी तरह फिल्म से बाहर नहीं करना चाहते।
  • उन्होंने रणवीर को किलविश का किरदार ऑफर करने की बात भी कही थी।
  • उनका मानना है कि रणवीर ने ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार जिस तरह निभाया था, उसे देखते हुए वह किलविश के रोल में अच्छे लग सकते हैं।
  • बता दें कि किलविश ‘शक्तिमान’ में विलेन का किरदार है। 


ये भी पढ़ें- फिर गूंजेगी दिग्गज गायिका आशा भोसले की आवाज, इस खास दिन रिलीज होगा उनका आखिरी गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed