फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maddock Horror Comedy Universe Unveil The World Of Thama On 19th August Starring Ayushmann Khurrana Nawazuddin

Thama: आ रहा है सबसे खतरनाक विलेन, 19 अगस्त को सामने आएगा 'थामा', नवाजुद्दीन की आवाज में मजेदार टीजर रिलीज

Fri, 15 Aug 2025 03:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 15 Aug 2025 03:17 PM IST
सार

Thama Teaser: मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब ‘थामा’ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

विज्ञापन
Maddock Horror Comedy Universe Unveil The World Of Thama On 19th August Starring Ayushmann Khurrana Nawazuddin
थामा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ के बाद अब मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘थामा’ को लेकर अब एक नई अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने ‘स्त्री 2’ के एक साल पूरे होने पर ‘थामा’ से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। जिसमें ‘थामा’ के टीजर की रिलीज की तारीख भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

कौन है सबसे शक्तिशाली
मेकर्स की ओर से जारी किए गए इस 42 सेकंड के वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वॉइस ओवर है। इसमें वो पूछते हैं कौन है सबसे शक्तिशाली। इसके बाद वो स्त्री, भेड़िया और मुंज्या का जिक्र करते हैं। अंत में वो कहते हैं कि इनके अलावा एक और भी है सबसे खतरनाक सबसे शक्तिशाली, जिसे अब लोग सिर्फ एक ही नाम से जानेंगे- थामा। इसके बाद वीडियो में लिखकर आता है कि 19 अगस्त को ‘थामा’ की दुनिया का पता चलेगा। जिससे ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि 19 अगस्त को ‘थामा’ का टीजर सामने आ सकता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


दिखेगी सर्वशक्तिशाली विलेन की झलक
मेकर्स की ओर से शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “स्वतंत्रता दिवस विशेष। नंबर 1 हिंदी फिल्म ‘स्त्री 2’ आज 1 साल की हो गई है। इस जश्न के लिए दिनेश विजन ‘थामा’ के साथ मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का विस्तार कर रहे हैं। ‘थामा’ की दुनिया मंगलवार 19 अगस्त को आपको उस सर्वशक्तिशाली विलेन की पहली झलक दिखाएगी जो डर को नई परिभाषा देगा। यह फिल्म इस दिवाली 2025 में सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। तैयार हो जाइए यह अध्याय एक प्रेम कहानी है, जो आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। ये कहीं ज्यादा जंगली और घातक है।”

दिखेगी वैम्पायर की कहानी
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में वैम्पायर की लव स्टोरी दिखाई जाएगी, जिसमें हॉरर और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed