फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maalik Star Rajkummar Rao Says I Wants To Work With Salman Khan Shah Rukh Khan In Karan Arjun Nakul Movie

Rajkummar Rao: शाहरुख-सलमान में से किसके साथ काम करना चाहेंगे राजकुमार, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 05 Jul 2025 01:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 05 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

Rajkummar Rao Interview: ‘मालिक’ फिल्म में गैंगस्टर बनकर आ रहे राजकुमार राव ने अमर उजाला से खास बातचीत में शाहरुख-सलमान और करण जौहर व यशराज से जुड़े सवालों पर दिए मजेदार जवाब। जानिए क्या बोले एक्टर।

विज्ञापन
Maalik Star Rajkummar Rao Says I Wants To Work With Salman Khan Shah Rukh Khan In Karan Arjun Nakul Movie
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मालिक’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। वो फिल्म की अभिनेत्री मानुषी छिल्लर के साथ फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान ‘मालिक’ के दोनों लीड एक्टर लखनऊ में अमर उजाला के ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने खास बातचीत की। इस दौरान राजकुमार राव ने रैपिड फायर अंदाज में कुछ मजेदार सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन

फिल्म में तो आप मालिक बन गए, लेकिन घर में असली मालिक कौन है? आप या फिर पत्रलेखा?
ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों ही मालिक हैं। लेकिन पत्रलेखा अपनी जिंदगी में ज्यादा अच्छे फैसले लेती हैं। तो इसलिए मैं उन्हीं की ज्यादा सुनता हूं।

एक ओर करण जौहर कोई रोमांटिक फिल्म ऑफर करें और दूसरी ओर यशराज कोई एक्शन फिल्म, तो दोनों में से किसे चुनेंगे?

विज्ञापन

दोनों में से जिसकी कहानी अच्छी होगी, मैं उसे ही चुनूंगा। जिसका निर्देशक अच्छा हो और कहानी बेहतर हो।

तीनों खानों में से आप आमिर के साथ काम कर चुके हैं। अब सलमान-शाहरुख दोनों मौजूद हों लेकिन आप किसी एक को चुन सकते हैं, तो किसके साथ काम करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं चाहूंगा कि हम लोग करण-अर्जुन की तरह करण-अर्जुन और नकुल के नाम से एक नई फिल्म बना दें।

खाली समय होने पर सबसे पहले क्या करते हैं? 
मैं खाली समय में कुछ भी नहीं करता हूं। मुझे घर पर खाली काउच पर बैठे रहना और बातें करना बहुत अच्छा लगता है। मैं इतना आलसी हूं कि मुझे जूतों के फीते बांधने में बहुत आलस आता है, इसलिए मैं जूते के फीते हमेशा बांधकर ही रखता हूं। उन्हें खोलता ही नहीं हूं। मुझे बचपन से ही जूते के फीते बांधने में बहुत आलस आता है।

अगला प्रोजेक्ट किस तरह का करना चाहते हैं? क्या फिर से एक्शन अवतार में ही दिखेंगे या फिर कोई नया जॉनर पकड़ेंगे?
फिलहाल तो ‘मालिक’ आ रही है। इसके बाद दादा (सौरव गांगुली) की बायोपिक है, उस पर काम चल रहा है। उससे पहले भी एक-दो प्रोजेक्ट्स हैं, जो बहुत ही एक्साइटिंग हैं। दर्शकों के लिए भी नया है, उनमें नजर आऊंगा। मुझे उम्मीद है लोगों को पसंद आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed