Love Sitara Poster: शोभिता धुलिपाला की 'लव सितारा' का नया पोस्टर जारी, दिखी तारा के बिखरते परिवार की झलक
शोभिता धुलिपाला की नई फिल्म 'लव सितारा' का नया पोस्टर निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेत्री के किरदार के परिवार की झलक देखने को मिली।
विस्तार
अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव सितारा' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। नागा चैतन्य के साथ सगाई के बाद अभिनेत्री की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हो चुका है, जिसे प्रशंसकों का काफी प्यार मिला। वहीं, अब ट्रेलर लॉन्च के कुछ दिनों बाद निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर 'लव सितारा' का एक और नया पोस्टर जारी किया है, जो फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल फिल्म का पोस्टर
पोस्टर में शोभिता के किरदार तारा और उसके बिगड़े हुए परिवार को दिखाया गया है। जी5 ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'लव सितारा' का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में तारा के रूप में शोभिता अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं। उनके परिवार को रहस्यों और अव्यवस्थाओं से भरा परिवार के रूप में पेश किया गया है।
View this post on Instagram
पोस्टर में दिखीं परिवार की झलक
पोस्टर साझा करते हुए जी5 ने कैप्शन में लिखा है, 'परिवार पागल हैं और सितारा की एक पूरी कहानी है, 27 सितंबर को प्रीमियर होने वाली फिल्म 'लव सितारा' देखें, केवल जी5 पर। वंदना कटारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिता ने एक इंटीरियर डिजाइनर तारा की भूमिका निभाई है, जो शादी करने के लिए तैयार है, भले ही वह पहले इसके खिलाफ थी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
तारा, अभिनेता राजीव सिद्धार्थ द्वारा अभिनीत एक जोशीले शेफ अर्जुन से शादी करने की योजना बनाती है। जैसे ही उसके घर में शादी की तैयारियां शुरू होती हैं, पीढ़ियों के बीच के संघर्ष और रहस्य सामने आते हैं। एक आधिकारिक बयान में शोभिता धुलिपाला ने 'लव सितारा' में तारा की भूमिका निभाने के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि वह एक ऐसी लड़की की कहानी से आकर्षित हुईं, जो अपनी कंडीशनिंग को तोड़ने और ईमानदार होने का साहस पाती है। यह फिल्म 27 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी।