{"_id":"66b9c2c315f02d9bf802add7","slug":"life-hill-gayi-star-divyendu-sharma-calls-out-on-the-response-mirzapur-3-and-referred-to-as-pin-drop-silence-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Divyendu Sharma: 'मिर्जापुर 3' को मिली प्रतिक्रिया पर 'मुन्ना भैया' ने ली चुटकी? कहा- सब पिन ड्रॉप साइलेंस थे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Divyendu Sharma: 'मिर्जापुर 3' को मिली प्रतिक्रिया पर 'मुन्ना भैया' ने ली चुटकी? कहा- सब पिन ड्रॉप साइलेंस थे
Mon, 12 Aug 2024 01:38 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:38 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कमेंट पर उनके प्रशंसक अपना समर्थन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दिव्येंदु बिल्कुल सही कह रहे हैं। इस बार का सीजन काफी बेकार था।
विज्ञापन
मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दिव्येंदु शर्मा कुशा कपिला भाग्यश्री और विनय पाठक जैसे सितारों से सजी सीरीज 'लाइफ हिल गई' दर्शकों के बीच आ गई है। 'मिर्जापुर 3' में 'मुन्ना भैया' को मिस कर रहे फैंस का इस सीरीज में कॉमेडी के साथ स्वागत हुआ है। मुक्ति मोहन उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आई हैं। अब हाल ही में दिव्येंदु ने 'मिर्जापुर 3' की लोकप्रियता को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसका अभिनेता के फैंस काफी समर्थन कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
'मिर्जापुर सीजन 3' को लेकर क्या बोल गए दिव्येंदु
फिल्मी ज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में दिव्येंदु अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'लाइफ हिल गई' की कास्ट के साथ पहुंचे। इस इंटरव्यू के दौरान मुक्ति मोहन ने सीरीज को लेकर अपने विचार साझा किए कि मैं इसे बाद में और शांति से देखूंगी। इस पर दिव्येंदु ने तुरंत कमेंट करते हुए कहा, 'शांति से, जैसे 'मिर्जापुर सीजन 3' की रिलीज के बाद हुआ।' यह बात सुनते ही सभी हंसने लगते हैं और दिव्येंदु कहते हैं कि मैंने मजाक में कहा है।
फैंस ने किया समर्थन
सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कमेंट पर उनके प्रशंसक अपना समर्थन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दिव्येंदु बिल्कुल सही कह रहे हैं। इस बार का सीजन काफी बेकार था। दूसरे यूजर ने लिखा, दोनों सीजन देखकर काफी मजा आया, लेकिन तीसरे सीजन ने सारी उम्मीदें तोड़ दी। एक और यूजर ने लिखा, निर्माताओं को सीक्वल तभी बनाना चाहिए, जब उन्हें दर्शकों को दिखाने के लिए कुछ बचा हो।
विज्ञापन
इस सीरीज में आए नजर
बता दें कि 'लाइफ हिल गई' यह एक कॉमेडी सीरीज है जोकि डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इसमें विनय पाठक, कुशा कपिला और दिव्येंदु जैसे सितारे आपको हंसाते नजर आ रहे हैं। सीरीज का निर्देशन प्रेम मिस्त्री ने किया है। इस सीरीज में दिव्येंदु अपने भौकाली किरदार से दूर एक अलग भूमिका में नजर आए हैं।