फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Latest update related to Allu Arjun Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2 The Rule distribution in kerala

Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' से जुड़ा नया अपडेट आया सामने, जानिए क्या है फिल्म का 'एनिमल' कनेक्शन?

Wed, 08 May 2024 12:50 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 08 May 2024 12:50 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हो चुका है और अब फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
Latest update related to Allu Arjun Rashmika Mandanna starrer Pushpa 2 The Rule distribution in kerala
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़े नए अपडेट भी सामने आते जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पर तेजी से काम चल रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज किया था। गाने को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अब एक नया अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन


केरल में फिल्म को वितरित करेगी यह कंपनी
'पुष्पा 2: द रूल' से जुड़ा नया अपडेट यह है कि फिल्म के केरल डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स का सौदा तय हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ई4 एंटरटेनमेंट इस फिल्म को केरल में वितरित करेगी। जाहिर है कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को राज्य में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स भी इसी कंपनी के पास थे।
विज्ञापन


Anand Ahuja: 'तुमसे शादी करना जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला है', शादी की सालगिरह पर आनंद का सोनम के लिए पैगाम
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अगस्त, 2024 को होगी रिलीज
इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के अलावा फहाद फाजिल, राव रमेश, सुनील, अननसूया भारद्वाज और जगदीश भी अभिनय करते नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' को 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है।

Shabana Azmi: शबाना को दीपिका और आलिया लगती हैं बदलाव की बयार, बोलीं- हीरो को अब सेकंड लीड में काम करने के..

पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रही तीन यूनिट
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि 'पुष्पा 2: द रूल' के पोस्ट-प्रोडक्शन पर एक साथ तीन यूनिट काम कर रही है। इसके पीछे की वजह वीएफएक्स बताई गई थी। ज्यादा वीएफएक्स होने के कारण तीन यूनिट को काम पर लगाया गया है, ताकि इसे सावधानी से किया जा सके।

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, लिखा स्पेशल नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed