Sunjay Kapur Death: इस दिन होगा करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का अंतिम संस्कार, जानें पूरी डिटेल
Sunjay Kapur Funeral: मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्योगपति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया था। 12 जून को यूके में पोलो खेलने के दौरान उनका हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था, जिसके बाद से कारोबारी जगत और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अब बिजनेसमैन के अंतिम संस्कार के बारे में जानाकारी सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है अपडेट।
कब होगा अंतिम संस्कार?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिवंगत संजय कपूर के परिवार ने एक प्रेस नोट जारी कर उनके अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी कि 19 जून को शाम 5 बजे लोधी रोड श्मशान घाट, नई दिल्ली में होगा। बिजनेसमैन संजय कपूर के अंतिम संस्कार और शोक सभा की जानकारी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें उनकी प्रार्थना सभा 22 जून को होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन विज्ञापन
कैसे हुई थी मौत?
लंदन में हो रहे पोलो मैच के दौरान संजय अचानक गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बिजनेसमैन ने गिरने से पहले कहा कि उन्होंने कुछ निगल लिया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि संजय कपूर ने खेल के दौरान एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी कंपनी द्वारा जारी ऑफिशियल बयान में मौत का कारण सिर्फ हार्ट अटैक बताया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: Anuj Sachdeva: परिणीति चोपड़ा के पति से इंस्पायर है 'छल कपट' का ये किरदार, अनुज बोले- उनकी संसद वाली स्पीच देखी
करिश्मा कपूर से रहा 11 वर्षों का साथ
संजय कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी, फिर 11 वर्षों के बाद यानी 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था और अलग हो गए थे। दोनों से दो बच्चे भी हैं एक बेटी समायरा और बेटा कियान।