फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Laapataa Ladies actor Sparsh Shrivastava have also appeared in Disney Shake It Up and Jamtara series

Laapataa Ladies: डिज्नी के शो में भी दिखा 'लापता लेडीज' के दीपक का धमाल, इस सीरीज में पहचान पाना है मुश्किल

Mon, 06 May 2024 12:09 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 06 May 2024 12:09 PM IST
सार

'लापता लेडीज' के लिए तारीफें बटोर रहे अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव ने अपने अभिनय से सबका ध्यान खींचा है। हालांकि, इससे पहले भी वह कुछ टीवी शो और सीरीज में नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Laapataa Ladies actor Sparsh Shrivastava have also appeared in Disney Shake It Up and Jamtara series
स्पर्श श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'लापता लेडीज' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। किरण राव निर्देशित इस फिल्म ने सबका ध्यान खींचा है। इस कॉमेडी-ड्रामा की तारीफ जाने-माने फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और अभिनेता सनी देओल भी कर चुके हैं। फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन आदि कलाकार केंद्रीय भूमिकाओं नजर आए थे। फिल्म के सभी कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया है। विशेषकर स्पर्श ने अपनी अदाकारी से सबका ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन

 
डिज्नी के शो में आ चुके हैं नजर
'लापता लेडीज' के लिए स्पर्श ने अपने अभिनय से काफी तालियां बटोरी हैं। फिल्म में कैमरे पर वह बिल्कुल सहज दिखे हैं। उनके बारे में एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। यह पहला मौका नहीं था, जब वह कैमरे के सामने थे। इससे पहले भी कई बार स्क्रीन पर नजर आ चुके हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने डिज्नी के एक शो में किया था। इसके अलावा उन्होंने एक भारतीय टीवी सीरीज में भी काम किया है। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Sparsh Shrivastava (@ss_this_side)

विज्ञापन
विज्ञापन

'बालिका वधू' धारावाहिक में किया है काम 
'लापता लेडीज' में दीपक के किरदार में दिखे स्पर्श के बारे में बडी जानकारी सामने आई है। वह इससे पहले 'शेक इट अप' में नजर आ चुके हैं। यह साल 2013 में डिज्नी चैनल पर प्रसारित किया गया था। यह अमेरिकन टीवी शो का भारतीय रूपांतरण था। इस शो में उन्होंने नील का किरदार निभाया था। इसमें उनका किरदार डांसर बनना चाहता है। इसके अलावा वह भारतीय धारावाहिक 'बालिका वधू', क्राइम सीरीज 'जामताड़ा- सबका नंबर आएगा' आदि में भी नजर आ चुके हैं। 

Madhoo: अजय की प्रेमिका बन इस अभिनेत्री ने किया था डेब्यू, अब मां का किरदार भी करने को तैयार

लापता लेडीज ने किरण राव ने की है वापसी
'लापता लेडीज' से किरण राव ने निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 'धोबी घाट' फिल्म का निर्देशन किया था। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म साबित हुई थी। फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव ने किया था। बात करें 'लापता लेडीज' की, तो इसका निर्माण आमिर खान, किरण राव और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म बिप्लब गोस्वामी की एक अवॉर्ड विजेता कहानी पर निर्धारित है। 

Shekhar Suman: शेखर सुमन ने आमिर खान से की अपनी तुलना, बोले- 'सिर्फ दिखने के लिए काम नहीं करता'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed