Shekhar Suman: शेखर सुमन ने आमिर खान से की अपनी तुलना, बोले- 'सिर्फ दिखने के लिए काम नहीं करता'
शेखर सुमन लंबे वक्त के बाद संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आ रहे हैं। उनके फैंस इसे उनकी वापसी बताते हुए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, वह इसे अपनी वापसी नहीं मानते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखर सुमन मनोरंजन की दुनिया में काफी पुराना नाम हैं। उन्होंने लगातार कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन किया है। इस दौरान वह एक मशहूर टीवी स्टार, जज, गायक और बॉलीवुड अभिनेता के तौर पर दिखे। फिलहाल वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आ रहे हैं। वह लंबे समय बाद स्क्रीन पर नजर आए हैं। शेखर के फैंस उन्हें फिर से अभिनय करते देखने को लेकर काफी उत्सुक थे। उनके फैंस इस सीरीज को उनकी वापसी करार दे रहे थे, लेकिन अभिनेता इसे वापसी के रुप में नहीं देखते।
'सिर्फ दिखने के लिए नहीं करता काम'
अच्छे खासे अंतराल के बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे शेखर इसे वापसी के तौर पर नहीं देखते। अपने रुख साफ करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं एक थियेटर का कलाकार हूं। आप एक अच्छे किरदार का इंतजार करते हैं। ऐसे किरदार मिलने में समय लग सकता है। इसलिए आप थोड़े अंतराल के बाद दिखते हैं, क्योंकि वो किरदार मुझे उत्साहित करना चाहिए। मैं सिर्फ दिखने के लिए काम नहीं करता कि मैं 10 ओटीटी सीरीज और पांच फिल्मों का हिस्सा हूं'।
विज्ञापन विज्ञापन
दिलीप कुमार और आमिर खान से सीखा
स्क्रीन पर कम नजर आने को लेकर उन्होंने आमिर खान और दिलीप कुमार का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैंने दिलीप कुमार साहब से काफी कुछ सिखा है। वह दो-तीन सालों में एक फिल्म किया करते थे। दिलीप कुमार,आमिर खान ये लोग खुद को काफी संयमित और अच्छे-खासे अंतराल के बाद दर्शकों के सामने पेश करते हैं। इस वजह से लोगों के अंदर इन्हें पर्दे पर देखने की जिज्ञासा होती है। खुद को भेड़ चाल का हिस्सा बना लेना, किसी भी कलाकार के लिए काफी बुरा होता है। किसी फिल्म या शो के बीच में यह एहसास होना कि आपने गलती की है, यह बहुत बुरा अनुभव होता है'।
Marco: 'मार्को' ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ रुपये, यौन उत्पीड़न मामले में भी फंस चुके हैं उन्नी मुकुंदन
पिता-पुत्र दोनों ने किया है काम
शेखर सुमन इससे पहले 'बिग बॉस' के 16वें सीजन में दिखे थे। फिलहाल वह ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आ रहे हैं। इसमें वह जुल्फिकार का किरदार अदा कर रहे हैं। शो में उनके साथ उनके पुत्र अध्यन सुमन भी नजर आ रहे हैं। इसमें वह जोरावर अली खान का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले अध्यन वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आए थे। फिलहाल दोनों पिता-पु्त्र की जोड़ी स्क्रीन पर लोगों को पसंद आ रही है। हीरामंडी को मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है। इसमें शेखर सुमन और अध्यन सुमन के अलावा दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोईराल, सोनाक्षी सिन्हा, अदिती राव हैदरी आदि ने भी काम किया है।
Sunday Box Office: 'रुसलान' का हुआ बंटाधार, 'मैदान' की कमाई में सुधार, जानें 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल