{"_id":"6ae1c06461e2dcd88e053a79","slug":"10-years-of-ae-dil-hai-mushkil-karan-johar-admits-flaws-in-the-film-says-would-still-tell-it-same-way-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल: फिल्म में क्या कमी थी? करण जौहर ने दी जानकारी; एकतरफा प्यार पर भी रखी अपनी राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐ दिल है मुश्किल के 10 साल: फिल्म में क्या कमी थी? करण जौहर ने दी जानकारी; एकतरफा प्यार पर भी रखी अपनी राय
Wed, 28 Oct 2026 03:03 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:03 PM IST
सार
- 10 Years Of Ae Dil Hai Mushkil: फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल पूरे होने पर करण जौहर ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है।
- फिल्ममेकर ने बताया है कि इस फिल्म में क्या कमियां थीं।
- उन्होंने एकतरफा प्यार और इस कहानी को कहने के अंदाज के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
ऐ दिल है मुश्किल, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज के 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने फिल्म की 'एकतरफा प्यार' वाली कहानी और उन निजी अनुभवों के बारे में बात की है, जिनसे उन्हें यह कहानी लिखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने माना कि रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान अभिनीत इस फिल्म में कुछ कमियां थीं।
करण ने बताया दिल टूटने का अनुभव
विज्ञापन
करण ने बताया दिल टूटने का अनुभव
- फिल्म की 10वीं सालगिरह पर एक वीडियो शेयर करते हुए करण ने बताया कि कैसे प्यार, तड़प और दिल टूटने के उनके अपने अनुभवों ने 2016 की इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को आकार दिया।
- उन्होंने फिल्म की कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके विजन को पर्दे पर उतारने में मदद की।
- अपने नोट में करण ने 'ऐ दिल है मुश्किल' को एक बेहद निजी कहानी बताया, जिसमें उनके प्यार की तलाश और दिल टूटने के कई किस्से शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
करण जौहर
- फोटो : एक्स
एकतरफा प्यार को किस चीज की जरूरत नहीं?
करण जौहर ने लिखा ''ऐ दिल है मुश्किल' हमेशा मेरे लिए एक बहुत ही निजी कहानी रहेगी। यह मेरे प्यार की तलाश, तड़प और शायद मेरे कई बार दिल टूटने के अनुभवों का एक संग्रह है। शायद मेरी जिंदगी के सबसे कमजोर पलों में से एक में, मुझे अहसास हुआ कि एकतरफा प्यार के लिए पछतावे या सहानुभूति की जरूरत नहीं होती। इसके लिए दर्द या हमदर्दी की भी जरूरत नहीं है। बस इस बात की गहरी समझ होनी चाहिए कि प्यार की ताकत, बदले में मिलने वाले प्यार से कहीं ज्यादा बड़ी होती है। यह जरूरी नहीं है कि सामने वाला भी आपसे प्यार करे। यह भावना अपने आप में ही इंसान को जगाने वाली होती है।'

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'
- फोटो : X
किस बात से मिली फिल्म बनाने की प्रेरणा?
करण ने प्यार में निस्वार्थ भाव पर भी बात की। उन्होंने लिखा 'किसी से प्यार करना निस्वार्थ भाव से होना चाहिए। 'आई लव यू' (मैं तुमसे प्यार करता हूं) में जो 'मैं' है, उसे हमें हटा देना चाहिए। सच्चा प्यार वहीं होता है जहां निस्वार्थ भाव हो। इसी एहसास ने मुझे यह कहानी सुनाने के लिए प्रेरित किया।'

करण ने मानी फिल्म की कमियां
फिल्म करण के दिल के बहुत करीब है, मगर करण ने माना कि इसे काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा, 'मैं मानता हूं कि फिल्म में कुछ कमियां थीं और इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई थी, खासकर इसके तीसरे हिस्से को लेकर। मगर सच कहूं तो, आज भी अगर मुझे यह कहानी सुनानी हो, तो मैं इसे बिल्कुल वैसे ही सुनाऊंगा। अपनी उन कमियों और खामियों के साथ। कोई भी कलाकृति परफेक्ट नहीं हो सकती और हर तरह के नजरिए का स्वागत है। लेकिन जब आप बिना किसी झिझक के कहानी सुनाना चाहते हैं, तो आपका अपना विश्वास, तर्क और समझदारी से कहीं ऊपर होना चाहिए।'

ऐ दिल है मुश्किल
- फोटो : साभार@IMDb
करण ने कलाकारों का अदा किया शुक्रिया
करण जौहर ने रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उनके विजन पर भरोसा किया और फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया। करण ने पूरी कास्ट और क्रू का भी आभार जताया, जिन्होंने सेट पर एक ऐसा माहौल बनाया जो इस फिल्म के लिए बिल्कुल सही था।

'ऐ दिल है मुश्किल' के बारे में जानकारी
- 2016 में रिलीज हुई 'ऐ दिल है मुश्किल' में एकतरफा प्यार और मुख्य किरदारों के बीच के उलझे हुए रिश्तों को दिखाया गया है।
- फिल्म में रणबीर कपूर ने अयान का किरदार निभाया है, जो एक उभरता हुआ गायक है और उसे अलीजेह (अनुष्का शर्मा) से प्यार हो जाता है।
- ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान भी इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
- करण जौहर के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
View this post on Instagram