फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartam Bhugtam actress Madhoo says she would take it as a challeng playing mother of Maidaan star Ajay Devgn

Madhoo: अजय की प्रेमिका बन इस अभिनेत्री ने किया था डेब्यू, अब मां का किरदार भी करने को तैयार

Mon, 06 May 2024 11:01 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 06 May 2024 11:01 AM IST
सार

मधु और अजय देवगन ने अपना फिल्मी सफर 'फूल और कांटे' से शुरु किया था। कुछ साल पहले मधु ने बयान दिया था कि वह़ कभी अजय की मां का किरदार नहीं निभाना चाहेंगी। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर सफाई दी है। 

विज्ञापन
Kartam Bhugtam actress Madhoo says she would take it as a challeng playing mother of Maidaan star Ajay Devgn
अजय-मधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मधु नब्बे के दशक की एक जानी-मानी कलाकार हैं। उनकी पहचान एक उतकृष्ट अभिनेता के तौर पर की जाती है। अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता की वजह से उन्होंने लगभग हर जॉनर की फिल्मों में काम किया है। हॉरर, एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस हर एक जॉनर में उन्होंने हिट फिल्में दी हैं। उनकी पहली फिल्म 'फूल और कांटे' में एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का था। इस फिल्म से मधु और अजय देवगन ने भी फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 

विज्ञापन


अजय के साथ किया था डेब्यू
'फूल और कांटे' में अजय और मधु पहली बार पर्दे पर नजर आए थे। दोनों की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अजय, मधु से इश्क लड़ाते देखे गए थे। फिल्म की रिलीज के बाद से दोनें ने खुद को एक सफल कलाकार के तौर पर स्थापित कर लिया है। मधु ने अपने करियर में कई फिल्में कीं। वह इसके बाद 'पहचान', 'एलान', 'प्रेम योग', 'हथकड़ी', 'दिलजले' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हाल में ही उन्होंने अपने एक पुराने बयान पर बात की है। अभिनेत्री ने एक बार कहा था कि अगर उन्हें कभी अजय की मां का किरदार दिया गया तो वह उसे निभाने से इनकार कर देंगी। 
विज्ञापन


अजय की मां बनना होगी चुनौती
एक इंटरव्यू के दौरान मधु ने अपने इस बयान पर नई प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर वह और परिपक्व हुई हैं। अब वह अजय की मां का किरदार एक चुनौती के रुप में लेंगी। अपने पुराने बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, 'उस बयान को संदर्भ से बाहर देखा गया, मैंने तब काल्पनिक रुप से ऐसा कह दिया था। अब मैं खुद को सही कर रही हूं, मैं एक कलाकार के रूप में और विकसित हुई हूं। वो बयान मैंने दो-तीन साल पहले किसी और संदर्भ में दिया था'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Marco: 'मार्को' ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ रुपये, यौन उत्पीड़न मामले में भी फंस चुके हैं उन्नी मुकुंदन

अब कलाकारों को मिलती है आजादी
अपने फिल्मी करियर को लेकर उन्होंने कहा,'मैंने एहसास किया है कि मैंने कई तरह के किरदार किए हैं। मैंने सामंथा के साथ 'शाकुंतलम' में अप्सरा का किरदार निभाया था। इसलिए मैं जब भी कोई किरदार निभाती हूं, तो मैं उस आजादी का आंनद लेती हू्ं, जो आज हमें एक अदाकार के रुप में मिलता है। नब्बे के दशक में, हमें एक बक्से में रख दिया जाता था। वही प्यार करो, गाना गाओ और नाचो। मुझे लगता है आज पुरानी दीवारें टूटी हैं। अब काफी नए मौके कलाकारों को मिल रहे हैं'। 

Imtiaz Ali: इस वजह से 'जब वी मेट 2' नहीं बनाना चाहते इम्तियाज अली, करीना के साथ फिर काम नहीं करने पर भी की बात

'कर्तम भुगतम' में आएंगी नजर
अजय को लेकर दिए बयान पर वापस आते हुए उन्होंने कहा,'आज एक अभिनेत्री के रुप में यदि मुझे कोई किरदार मिलता है, जहां मुझे अजय से भी बड़ी दिखना है या उनकी मां का किरदार करना है। ऐसे में मैं इसे एक चुनौती के रुप में लूंगी'। बता दें कि मधु ने हिंदी के अलावा तामिल,तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। हाल में ही वह तेलुगु फिल्म गरुड़ में नजर आई थीं। उनकी आगामी फिल्में 'कर्तम भुगतम' है। इसमें उनके साथ विजय राज और श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह कुछ मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा है। 

Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' गाने ने रचा इतिहास, चंद दिनों में बटोरे इतने मिलियन व्यूज, अभी भी जारी है धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed