Kushi: विजय की 'कुशी' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से मिला U सर्टिफिकेट, अभिनेता ने तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी
फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से 'कुशी' के ट्रेलर को लॉन्च करने की परमीशन मिल गई है। अब बिना किसी रोक-टोक के मूवी के ट्रेलर का मजा उठाया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुशी' रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस रोमांटिक मूवी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही मूवी का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। अब ‘कुशी’ के दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया गया है। सेंसर बोर्ड की तरफ से 'कुशी' के ट्रेलर को लॉन्च करने की परमीशन मिल गई है। अब बिना किसी रोक-टोक के मूवी के ट्रेलर का मजा उठाया जा सकता है।
सेंसर बोर्ड ने कुशी के ट्रेलर को दिया U सर्टिफिकेट
गौरतलब है कि फिल्म 'कुशी' के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड की तरफ से U सर्टिफिकेट मिला है। विजय देवरकोंडा ने 4 अगस्त 2023 को अपनी फिल्म के ट्रेलर को मिले सर्टिफिकेट की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ विजय ने कैप्शन में लिखा- 'लॉक्ड और सेंसर्ड।' साथ ही बताया है कि उनकी फिल्म के ट्रेलर की समय-सीमा 2.41 मिनट की होगी।
Locked and Censored.
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) August 4, 2023
2.41 mins of #KushiTrailer ❤️#Kushi pic.twitter.com/DpqAF0zqqj
9 अगस्त को रिलीज होगा कुशी का ट्रेलर?
विजय अपनी आगामी फिल्म को लेकर फैंस के साथ कई सारे नए अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। अभिनेता ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि मेकर्स फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज करेंगे। पिछले दिनों अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने हैशटैग 'कुशी' के साथ 8 दिन, 14 दिन और 30 दिन लिखा था। उनके इस पोस्ट के बाद ऑडियंस कयास लगा रही है कि और फैंस द्वारा माना जा रहा है कि 9 अगस्त को 'कुशी' का ट्रेलर लॉन्च हो सकता है।
Sharib Hashmi: 'लोगों ने अभिनय छोड़ने की दी थी सलाह', इंडस्ट्री में काम न मिलने पर छलका शारिब हाशमी का दर्द
समांथा और विजय की जोड़ी करेगी धमाल
आपको बता दें कि शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सिनेमा प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'कुशी' जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में रहने वाले एक सेना के जवान और एक लड़की की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। रोमांटिक ड्रामा के गाने पहले से ही दर्शकों का दिल जीत रहे हैं और फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।