फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunika Sadanand And Shahbaz Badesha Support Pranit More In The 370 Biryani Controversy

‘हिम्मत बनाए रखो’, कुनिका और शहबाज बादेशा ने किया प्रणित मोरे का समर्थन; ‘370 बिरयानी’ विवाद पर कही ये बात

Sat, 13 Jun 2026 04:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 13 Jun 2026 04:57 PM IST
सार

Pranit More Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पहले माफी मांगने के बावजूद उनके पुराने शो के कुछ और वीडियो सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया है। इस पूरे मामले पर अब प्रणित ने दोबारा सामने आकर माफी मांगी है।

विज्ञापन
Kunika Sadanand And Shahbaz Badesha Support Pranit More In The 370 Biryani Controversy
प्रणित मोर 370 कॉन्ट्रोवर्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रणित मोरे का यह विवाद एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें शो के दौरान एक दर्शक ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी। उस व्यक्ति ने इशारा किया था कि 370 खर्च करने के बाद उसे शारीरिक संबंध का हक मिलना चाहिए। इस पर प्रणित मोरे हंसते नजर आए, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लोगों का कहना था कि उन्हें उस वक्त उस बयान का विरोध करना चाहिए था।

विज्ञापन

प्रणित मोरे ने मांगी माफी 
वीडियो हटाने और पहले माफी मांगने के बाद भी जब पुराने क्लिप्स सामने आए, तो विवाद फिर बढ़ गया। इसके बाद प्रणित मोरे ने इंस्टाग्राम पर वापस आकर एक नया वीडियो पोस्ट किया और लोगों से एक और मौका मांगा।

विज्ञापन

वीडियो में प्रणित ने कहा, ‘मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था, इसलिए मैं पहले बात नहीं कर पाया। मैंने जो किया वो मेरी गलती थी। उस दौरान जो व्यक्ति गलत बातें कर रहा था, मैं उसे रोक सकता था लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं माहौल में बह गया। यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी। अगर मेरी वजह से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मैं खुद पर काम कर रहा हूं और आगे बेहतर कंटेंट बनाऊंगा।’ उन्होंने यह भी बताया कि उनके खिलाफ जो कानूनी कार्रवाई हो रही है, उसमें वह पूरा सहयोग कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

इन सेलेब्स ने किया समर्थन 
इस बीच, उन्हें कुछ सेलेब्रिटीज का समर्थन भी मिला है। कुनिका सदानंद ने प्रणित मोरे को अच्छा लड़का बताया और उन्हें हिम्मत बनाए रखने को कहा। उन्होंने लिखा, ‘हर कोई गलती करता है, लेकिन हर किसी में अपनी गलती मानने की हिम्मत नहीं होती।

तुम एक अच्छे लड़के हो, तुम्हारे संस्कार अच्छे हैं। लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं, रोस्टिंग या क्राउड वर्क करते समय इंसान बहक सकता है, खासकर जब सामने लोग हंस रहे हों और रिएक्ट कर रहे हों।

मुझे उम्मीद है लोग तुम्हें माफ करेंगे, और साथ ही लोग महिलाओं के प्रति अपना नजरिया भी बदलेंगे। यह सोच सिर्फ तुम्हारी नहीं है, यह पीढ़ियों से चली आ रही सोच है। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, मुझे यकीन है तुम शानदार कंटेंट के साथ वापसी करोगे। मजबूत रहो और समझदारी से आगे बढ़ो।’

Kunika Sadanand And Shahbaz Badesha Support Pranit More In The 370 Biryani Controversy
कुनिका सदानंद और शहबाज बादेशा - फोटो : सोशल मीडिया

शहबाज बादेशा और किश्वर ने कही ये बात 
शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा ने कमेंट किया, ‘तू बेस्ट है भाई, गलती माफ करने वाले ही बड़े होते हैं। तुमने अपनी गलती मान ली, यही सबसे बड़ी बात है।’ वहीं किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ‘मुझे पूरा भरोसा है लोग तुम्हें माफ कर देंगे। बस आगे से अपने कंटेंट और क्राउड वर्क को लेकर ज्यादा सावधान रहना। मजबूत रहो!’

ये भी पढ़ें- प्रणीत मोरे के शो की वायरल क्लिप में दिखीं एमबीबीएस छात्रा की बढ़ी मुश्किलें; मेडिकल कॉलेज ने लिया बड़ा एक्शन

Kunika Sadanand And Shahbaz Badesha Support Pranit More In The 370 Biryani Controversy
प्रणित मोरे - फोटो : X
मामले में जांच जारी 
फिलहाल, प्रणित मोरे के मामले की जांच कानूनी एजेंसियां कर रही हैं। इस विवाद ने तब और जोर पकड़ लिया जब उनके पुराने स्टैंड-अप शो के क्लिप्स सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने लगे। इन वीडियोज के सामने आने के बाद लोगों की आलोचना और तेज हो गई है और स्टेज पर उनके व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed