फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KEM Medical College Sends MBBS Student On 15 Day Leave Amid Pranit More Viral Clip Controversy

प्रणीत मोरे के शो की वायरल क्लिप में दिखीं एमबीबीएस छात्रा की बढ़ी मुश्किलें; मेडिकल कॉलेज ने लिया बड़ा एक्शन

Sat, 13 Jun 2026 04:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 13 Jun 2026 04:25 PM IST
सार

Pranit More Viral Clip Controversy: बीते दिनों स्टैंडअप कॉमेडी प्रणीत मोरे के शो में कुछ ऐसी बातें और मजाक किए गए, जिनके कारण विवाद खड़ा हो गया। इसी शो में एक एमबीबीएस छात्रा ने भी आपत्तिजनक बातें कहीं। अब कॉलेज ने छात्रा पर कड़ा एक्शन लिया है। 

विज्ञापन
KEM Medical College Sends MBBS Student On 15 Day Leave Amid Pranit More Viral Clip Controversy
प्रणीत मोरे और सेजल पवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो से कुछ क्लिप्स वायरल वीडियो हुईं। इनमें से एक क्लिप में केईएम (KEM) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज की छात्रा सेजल पवार भी नजर आईं, जिसने शो में कुछ ऐसा कहा, जाे मेडिकल प्राेफेशनल के खिलाफ था, लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला था। इस क्लिप के वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज ने छात्रा पर कठोर एक्शन लिया है। 

विज्ञापन

छात्रा के कॉलेज कैंपस में आने पर लगाई रोक 
केईएम (KEM) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज ने छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की फोर्स लीव पर भेज दिया है। हॉस्पिटल कैंपस, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल परिसर में उनके आने पर रोक लगा दी है। यह सब तब हुआ जब इंस्टीट्यूशन की शुरुआती जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही लड़की उनकी ही कॉलेज की एमबीबीएस स्टूडेंट है। अधिकारियों के मुताबिक क्लिप में उसके बताए गए बयान पहली नजर में गलत पाए गए और उन्हें बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।  

विज्ञापन

 

सेजल ने अपने बयान पर अफसोस जताया
इंस्टीट्यूशन ने कहा कि यह फैसला कड़ी जांच और सोशल मीडिया पर रिएक्शन के बीच छात्रा की सुरक्षा और सेहत को लेकर चिंताओं को ध्यान में रखते हुए भी लिया गया। हॉस्पिटल अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान सेजल इमोशनल हो गईं और लगातार रो रही थीं। उन्होंने अपने बयान में अफसोस भी जताया है। 
इस विवाद का उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ने वाले असर को देखते हुए, इंस्टीट्यूशन ने उन्हें डिप्रेशन या गंभीर साइकोलॉजिकल स्ट्रेस से बचने के लिए प्रोफेशनल काउंसलिंग लेने की सलाह दी है।
इस बीच, KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज ने मामले की विस्तार से जांच करने के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाने की सिफारिश की है। पैनल में एक रिटायर्ड सीनियर प्रोफेसर, एक सीनियर जर्नलिस्ट और मेडिकल कॉलेज के तीन फैकल्टी मेंबर होंगे।
इस कमेटी को अपनी रिपोर्ट सात दिन के अंदर देने के लिए कहा गया है, जिसके बाद इंस्टीट्यूशन और संबंधित अधिकारी आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।

KEM Medical College Sends MBBS Student On 15 Day Leave Amid Pranit More Viral Clip Controversy
प्रणीत मोरे - फोटो : सोशल मीडिया

प्रणीत ने भी सोशल मीडिया पर फिर मांगी माफी 
शनिवार को स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने भी इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। उन्होंने सबके सामने माफी मांगी। साथ ही माना कि क्राउड-वर्क की बातचीत के दौरान उनसे गलती हुई थी। 
बता दें कि वायरल क्लिप में कही गई अभद्र, अश्लील बातों काे लेकर कॉमेडियन प्रणीत मोरे और एमबीबीएस छात्रा सेजल के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इन्हें नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed