फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunickaa Sadanand befitting reply to troll calling her homewrecker for dating Kumar Sanu while he was married

'चलो आगे बढ़ो...छुट्टे नहीं हैं भाई'; कुनिका सदानंद ने 'घर तोड़ने वाली' कहने वाले ट्रोल को दिया करारा जवाब

Tue, 14 Jul 2026 11:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Jul 2026 11:25 PM IST
सार

Kunickaa Sadanand: सोनम वांगचुक के समर्थन में किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट पर हाल ही में अभिनेत्री कुनिका सदानंद को ट्रोल किया जाने लगा। इस पर अभिनेत्री ने भी करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
Kunickaa Sadanand befitting reply to troll calling her homewrecker for dating Kumar Sanu while he was married
कुनिका सदानंद - कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन करते हुए हाल ही में अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने एक पोस्ट साझा किया था। उनके इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ ने अभिनेत्री को कुमार सानू के साथ कथित अफेयर को लेकर उन्हें 'घर तोड़ने वाली' कहा। इस पर कुनिका ने ट्रोल को करारा जवाब दिया है। बता दें कि 90 के दशक में कुनिका का अफेयर मशहूर गायक कुमार सानू के साथ रहा था। दोनों का रिलेशनशिप तब था, जब कुमार सानू पहले से शादीशुदा थे और अपनी पत्नी रीता भट्टाचार्य से अलग रह रहे थे। बाद में कुनिका और सिंगर की राहें अलग हो गईं।

विज्ञापन


कुनिका ने सोनम वांगचुक के समर्थन में क्या कहा?
कुनिका ने बीते दिन सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे सोनम का साथ दें। कुनिका ने कहा कि लोगों को उन लोगों का समर्थन करना चाहिए, जो न्याय के लिए आवाज उठाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज दूसरों के संघर्ष को नजरअंदाज किया गया, तो भविष्य में अन्याय का सामना करते समय अपनी ही आवाज कमजोर पड़ जाएगी। 
विज्ञापन


फ्लॉप कहे जाने पर क्या बोलीं कुनिका?
कुनिका के इसी पोस्ट पर कुछ नेटिंजस नेगेटिव टिप्पणी करते हुए उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड के सस्ते फ्लॉप टाइप के लोग मैदान में आ गए हैं'। इस पर कुनिका भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने जवाब दिया, 'चलो कोई नहीं मैं फ्लॉप एक्टर ही सही? आप बताओ आप क्या हो, बिना जमीर और ईमान का चलता फिरता लाश? कम से कम मेरा जमीर जिंदा है, आवाज बुलंद है? आप कहां हो? सिर्फ ट्रोल करना काम है आपका? वो भी 2 रुपये के लिए'।
विज्ञापन
विज्ञापन


'घर तोड़ने वाली' टिप्पणी पर दिया जवाब
इसके बाद एक और यूजर ने 1990 के दशक में सिंगर कुमार सानू के साथ कुनिका के पुराने रिश्ते का जिक्र किया। उस पुराने विवाद से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने उन पर 'घर तोड़ने वाली' होने का आरोप लगाया और लिखा, 'जब आप शादीशुदा मर्द के साथ डेटिंग कर रही थीं और उनके घर तोड़ रही थीं, तब आपकी जमीर कहां था'? पर्सनल अटैक का जवाब देते हुए कुनिका ने भी ट्रोल की क्लास लगाई। उन्होंने जवाब दिया, 'अरे भाई देश में मुझ से और मेरी लाइफ से बड़े मुद्दे चल रहे हैं और आप अभी भी मेरी खूबसूरती और दिमाग में खोए हुए हैं। चलो चलो आगे बढ़ो... छुट्टा नहीं है भाई'। बता दें कि कुनिका रियलिटी 'बिग बॉस 19' में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed