कृतिका कामरा को पहले कर दिया था रिजेक्ट, ‘मटका किंग’ में ऐसे हुई एंट्री; एक्ट्रेस बोलीं- ‘दो बार टेस्ट दिया’
Matka King Series: कृतिका कामरा जल्द ही ‘मटका किंग’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने रोल के लिए दो बार टेस्ट देना पड़ा। जानें उन्होंने ऐसा क्यों कहा।
विस्तार
एक्टर विजय वर्मा और कृतिका कामरा जल्द ही ‘मटका किंग’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में कृतिका कामरा ने सीरीज के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उन्हें अपने पारसी रोल के लिए दो बार टेस्ट देना पड़ा था। साथ ही उन्होंने सीरीज के बारे में खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
पहली बार में वह कन्विन्स नहीं हुए
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कृतिका कामरा ने ‘मटका किंग’ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘कुछ फिल्ममेकर होते हैं, जिनका मैं इंतजार करती हूं, जैसे नागराज मंजुले। मैंने इस शो के लिए दो बार टेस्ट दिया।
पहली बार में वह कन्विन्स नहीं हुए थे, और मैं इसे पूरी तरह समझती हूं। अगर मुझसे कहा जाता कि मैं पारसी किरदार निभाऊं, तो शायद मैं खुद भी पहली बार में कन्विन्स नहीं होती। हर कोई चाहेगा कि उस किरदार के लिए सबसे बेस्ट एक्टर को कास्ट किया जाए। इसलिए मैंने उस पर काम किया और फिर दोबारा टेस्ट दिया।’
कृतिका ने आगे कहा कि इससे वह थोड़ी सिलेक्टिव लग सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि मुझे ऐसे डायरेक्टर्स का इंतजार करना पड़ता है जो कास्टिंग के दौरान पूरी प्रोसेस अपनाते हैं।
इसलिए कई बार ज्यादा कमर्शियल प्रोजेक्ट्स मेरे पास नहीं आते। लेकिन मैं खुश हूं क्योंकि मुझे उन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका मिल रहा है जिनकी फिल्मोग्राफी मुझे पसंद है।’
एक्ट्रेस ने ‘मटका’ की दुनिया को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘यह दुनिया बहुत दिलचस्प है। इस शो का ऑफर मिलने से पहले मुझे मटका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। मैंने इसके लिए रिसर्च की। मैं बॉम्बे में नहीं पली-बढ़ी हूं, इसलिए मुझे इसके बारे में पता नहीं था, लेकिन यह काफी रोचक लगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आमतौर पर चीजों को इस आधार पर परखती हूं कि क्या एक दर्शक के तौर पर मुझे यह दिलचस्प लगता है या नहीं। अगर मुझे लगता है, तो मुझे भरोसा होता है कि और लोग भी इसमें दिलचस्पी लेंगे।’ बता दें कि ‘मटका किंग’ 17 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस शो में विजय वर्मा लीड रोल में नजर आएंगे।