फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon said she was very excited to work with Kajol again in Do Patti after Dilwale

Kriti Sanon: काजोल संग दोबारा काम करने पर कृति सेनन ने जताई खुशी, कहा- इस फिल्म में वो और भी बेहतर हैं

Mon, 14 Oct 2024 05:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 14 Oct 2024 05:55 PM IST
सार

कृति सेनन और काजोल अभिनीत फिल्म 'दो पत्ती' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कृति ने काजोल संग दोबारा काम करने को लेकर अभिनेत्री की तारीफ की है। 

विज्ञापन
Kriti Sanon said she was very excited to work with Kajol again in Do Patti after Dilwale
काजोल-कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @rkritisanon

विस्तार

आज, 14 अक्तूबर को कृति सेनन और काजोल अभिनीत 'दो पत्ती' का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। एक भव्य लॉन्च समारोह में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म को लेकर कई जानकारियां भी साझा की गईं। इस फिल्म के जरिए एक बार कृति सेनन और काजोल साथ में नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों अभिनेत्रियों ने रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आई थीं। एक बार फिर काजोल के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर कृति सेनन ने अपना अनुभव  साझा किया। 

विज्ञापन


कृति सेनन ने की काजोल की तारीफ
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' के बाद एक बार फिर काजोल और कृति एक साथ नजर आने वाली हैं। काजोल के साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कृति सेनन ने कहा कि वह इसे लेकर काफी उत्साहित थीं। उन्होंने कहा कि चूंकि दिलवाले फिल्म में उन्होंने काजोल के साथ स्क्रीन पर ज्यादा काम नहीं कर पाई थीं, इसलिए वो इस बार ज्यादा से ज्यादा बार काजोल के साथ स्क्रीन साझा करना चाहती थीं। इस दौरान कृति ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनमें लगातार निखार आता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)



श्रद्धा कपूर से मिली तारीफ से गदगद हुईं निमरत, पोस्ट साझा कर जताया आभार
इस फिल्म में दिलवाले से भी ज्यादा बेहतर लग रही हैं काजोल- कृति 
कृति ने आगे कहा, "जब कनिका ने मुझे बताया कि काजोल ने इस भूमिका के लिए हामी भर दी है, तो मैं बहुत उत्साहित थी। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और उन्हें स्क्रीन पर देखकर मैं हमेशा आश्चर्यचकित रह जाती हू। वो हर बार स्क्रीन पर अपनी खूबसूरती बिखेरती हैं और वो जिस तरह से दिखती हैं, उसमें और भी निखार आ रहा है। मुझे लगता है कि वे दिलवाले की तुलना में दो पत्ती में वो और बेहतर दिख रही हैं।" अभिनेत्री ने आगे कहा,"मैं उत्साहित थी, क्योंकि मैं उनके साथ दमदार दृश्य करने जा रही थी। वे एक वरिष्ठ अभिनेत्री हैं, और एक बेहतरीन कलाकार भी हैं।"

Bhojpuri Actress: भोजपुरी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री हैं कौन, जिनकी बोल्डनेस के आगे फेल है बॉलीवुड...

काजोल ने भी कृति की तारीफ में कही ये बात
काजोल ने भी कृति की तारीफ करते हुए कहा, "इस बार, दो पत्ती में, हमारे साथ में बहुत सारे दृश्य थे। उनके साथ एक फिल्म काफी नहीं थी, मुझे दो-दो मिल गई। दिलवाले से लेकर अब तक उन्हें बढ़ते हुए देखना और इस दौरान उनका राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना अद्भुत रहा है। यह बहुत बड़ी बात है।" बताते चलें कि कृति ने इस फिल्म का सह-निर्माण भी किया है। फिल्म का निर्देशन शशांक चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म 25 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में काजोल, कृति सेनन के अलावा टीवी के लोकप्रिय अभिनेता शहीर शेख भी नजर आएंगे। 
Ranbir Kapoor: बरात लेकर कहां निकले रणबीर कपूर? सफेद शेरवानी में दूल्हे राजा बनकर छाए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed