फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor dressed up as groom in Tarun Tahiliani show said his wedding with alia was perfect

Ranbir Kapoor: बरात लेकर कहां निकले रणबीर कपूर? सफेद शेरवानी में दूल्हे राजा बनकर छाए अभिनेता

Mon, 14 Oct 2024 04:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Oct 2024 04:54 PM IST
सार

रणबीर कपूर को अचानक दूल्हे राजा के लिबास में देख अगर आप सोच रहे हैं कि उनका यह लुक किसी विज्ञापन और फिल्म से संबंधित है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। फिर क्या है सच्चाई? चलिए जानते हैं...

विज्ञापन
Ranbir Kapoor dressed up as groom in Tarun Tahiliani show said his wedding with alia was perfect
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणबीर कपूर दूल्हे राजा के लिबास में नजर आए हैं। सफेद शेरवानी और पगड़ी में उनका अंदाज देखने लायक है। इतना ही नहीं, वायरल वीडियो में रणबीर बरात लेकर निकलते दिखे हैं और खूब नाचते-झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन

मशहूर डिजाइनर के शो में हुए शामिल
रणबीर कपूर को अचानक दूल्हे राजा के लिबास में देख अगर आप सोच रहे हैं कि उनका यह लुक किसी विज्ञापन और फिल्म से संबंधित है तो बता दें कि ऐसा नहीं है। फिर क्या है सच्चाई? रणबीर कपूर ने यह लुक मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के शो के लिए अपनाया है। दिल्ली में आयोजित इस शो में रणबीर कपूर शो स्टॉपर बने।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात के साथ नाचते आए नजर
रणबीर कपूर भारतीय दूल्हे के लुक में नजर आए। वीडियो में रणबीर कपूर की कार और ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री होती दिख रही है। रणबीर स्टेज पर भी अन्य मॉडल्स के साथ डांस करते हुए नजर आए। इस शो का हिस्सा बनने के दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और अपनी शादी को लेकर भी यादें साझा कीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sanju (@kumar_fashion_photography)


 
विज्ञापन

बोले एकदम परफेक्ट रही हमारी शादी
अभिनेता को अपने मॉडल ग्रूम्समेन के साथ विंटेज कार में आते समय नाचते और मौज-मस्ती करते देखा गया । शो के बाद, उन्होंने मीडिया से बातचीत की और आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी के बारे मे बात करते हुए, रणबीर ने बताया, 'शादी में मेरी पत्नी ने सब कुछ प्लान किया था, मुझे बस उनके बताए रास्ते पर चलना था। हमारी शादी हमारे घर पर ही हुई और वो बिल्कुल परफेक्ट शादी थी। इस कलेक्शन में फिर से दूल्हा बनना बहुत अच्छा लगा'।
Vidya Balan: दो और दो प्यार से लेकर कहानी 2 तक, जानें कितनी सफल रहीं विद्या बालन की पिछली पांच फिल्में

फैंस ने किया खूब पसंद 
तरुण तहिलियानी के शो में रैंप पर रणबीर की सरप्राइज अपीयरेंस को फैंस ने खूब पसंद किया। एक यूजर ने कमेंट किया, "अरे आलिया भट्ट, आपके दूल्हे राजा आ गए हैं'। दूसरे ने लिखा, 'आलिया बहुत लकी हैं'। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "रणबीर भारतीय दूल्हे के रूप में कमाल के लग रहे हैं'। 
Do Patti: शहीर शेख के किरदार के लिए थे 10 उम्मीदवार, कृति ने सबके साथ दिया ऑडिशन, फिर ऐसे हुआ अभिनता का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed