फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon bonding With MS Dhoni daughter Ziva at India vs England ODI at Lords Cricket Ground in London

कृति सेनन और थाला की बेटी जीवा की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान; लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में की मस्ती; फोटो वायरल

Mon, 20 Jul 2026 02:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 02:52 PM IST
सार

Kriti Sanon-Ziva Dhoni Photos: बीते दिन लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए भारत और इंग्लैंड मुकाबले को कृति सेनन भी देखने पहुंचीं। इस दौरान लॉर्ड्स में उन्होंने एम एस धोनी की बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती की।

विज्ञापन
Kriti Sanon bonding With MS Dhoni daughter Ziva at India vs England ODI at Lords Cricket Ground in London
कृति सेनन-जीवा धोनी - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेत्री कृति सेनन को बीते दिनों फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया। काम से थोड़ी फुरसत लेकर एक्ट्रेस इन दिनों लंदन में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे रूमर्ड बॉयफ्रंड कबीर बहिया के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इस बीच बीते दिन वे भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच को देखने पहुंचीं। 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच के दौरान उन्होंने जीवा धोनी के साथ खूब मस्ती की।

विज्ञापन


जीवा धोनी के साथ कृति की मस्ती
कृति सेनन और जीवा धोनी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मैच का लुत्फ उठाने के साथ-साथ कृति ने नन्ही जीवा के साथ खूब मस्ती की। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। कुछ फोटोज में दोनों हंसकर बातें करती दिख रही हैं तो कुछ में कोई गेम खेलती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ फोटोज में दोनों टीम इंडिया को चीयर कर रही हैं। 
विज्ञापन


'तब कहां थे...'; तनिष्क बागची के 'सैयारा' गाने के रॉयल्टी विवाद पर अमाल मलिक का तंज? शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


कृति और जीवा की फोटोज वायरल
लॉर्ड्स से सामने आईं जीवा औ कृति सेनन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कृति सेनन अपने लुक और फैशन सेंस को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ऑल-ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। नन्ही जीवा धोनी पैंट-सूट में प्यारी लग रही हैं। 
 

Kriti Sanon bonding With MS Dhoni daughter Ziva at India vs England ODI at Lords Cricket Ground in London
कृति सेनन-ऋषभ पंत - फोटो : एक्स

कबीर बहिया के साथ मैच देखने पहुंचीं कृति
मैच के बीच कृति सेनन ने पिज्जा का लुत्फ उठाया। उनकी एक और फोटो सामने आई है। इसमें ऋषभ पंत के हाथ में पिज्जा का बॉक्स है। बराबर में कृति सेनन खड़ी हैं। साथ ही उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी वहीं बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed