फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amaal Malik Shares cryptic Post amid Tanishk Bagchi Saiyaara Song earnings claim and royalty dispute with YRF

'तब कहां थे...'; तनिष्क बागची के 'सैयारा' गाने के रॉयल्टी विवाद पर अमाल मलिक का तंज? शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Mon, 20 Jul 2026 02:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 02:22 PM IST
सार

Amaal Malik Cryptic Post: अमाल मलिक ने सोशल मीडिया एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसे तनिष्क बागची के कथित रॉयल्टी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Amaal Malik Shares cryptic Post amid Tanishk Bagchi Saiyaara Song earnings claim and royalty dispute with YRF
सिंगर अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@ amaal_mallik

विस्तार

म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागजी इन दिनों रॉयल्टी विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने कथित तौर पर यश राज फिल्म्स पर आरोप लगाया है कि फिल्म 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक के लिए मिलने वाले आठ लाख रुपये अभी तक बकाया हैं। उनके इस दावे के बाद यश राज फिल्म्स ने उनके दावे का खंडन किया। मगर, तनिष्क के इस रॉयल्टी विवाद के बीच अमाल मलिक का एक पोस्ट वायरल हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या तनिष्क पर कसा अमाल ने तंज?
कंपोजर तनिष्क बागची ने अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का ट्रैक बनाया था। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को एक साल पूरा हुआ है। इस बीच तनिष्क ने कथित तौर पर ऐसा आरोप लगाया है कि टाइटल ट्रैक की बकाया रॉयल्टी उन्हें अब तक नहीं मिली है। इस बीच अमाल मलिक ने एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'संगीत जगत के लोग दस साल बाद जाग रहे हैं। बहुत देर हो चुकी है। 10 साल से मैं अकेले लड़ रहा था, तब आप लोग कहां थे'?। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमाल ने नहीं लिया किसी का नाम
अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने तनिष्क बागची या यश राज फिल्म्स किसी का नाम नहीं लिखा है। मगर, क्रिप्टिक तरीके से साझा किए गए उनके पोस्ट को तनिष्क की रॉयल्टी कंट्रोवर्सी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, अमाल मलिक कई वर्षों से म्यूजिक इंडस्ट्री में रॉयल्टी को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं।
 

विज्ञापन

मेकर्स की तरफ से क्या कहा गया?
तनिष्क के दावों के बाद 'सैयारा' के मेकर्स की तरफ से कहा गया कि सारा भुगतान पहले ही कर दिया गया। YRF के आधिकारिक बयान में कहा गया, 'फिल्म 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक तीन कंपोजर्स- तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी के बीच शानदार सहयोग था। हम उनके काम के प्रति शुक्रगुजार हैं। उनके बनाए गाने को फैंस ने खूब पसंद किया। साथ ही कहा गया कि टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी तीनों कंपोजर्स के बीच बराबर बांटी गई है। आगे भी बांटी जाती रहेगी। तनिष्क सहित सभी ने इस पर कॉन्ट्रैक्ट में सहमति जताई थी। बता दें कि रॉयल्टी को लेकर तनिष्क ने सोशल मीडिया पर दावा किया था। मगर, मेकर्स की तरफ से रिएक्शन आने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed