फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   korean actress lee seo yi passed away reason still unknown netizens in shock

Lee Seo Yi Death: 43 साल की एक्ट्रेस का निधन; कई दिनों तक छुपा रहा सच, मौत की वजह पर बना रहस्य

Wed, 02 Jul 2025 05:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 02 Jul 2025 05:10 PM IST
सार

Lee Seo Yi Death Mystery: कोरियन एक्ट्रेस ली सियो यी की मौत की खबर आखिर क्यों इतने दिन तक छुपाई गई, ये सवाल अब उनके फैंस के दिलों में उठ रहा है।

विज्ञापन
korean actress lee seo yi passed away reason still unknown netizens in shock
ली सियो यी - फोटो : IMDb

विस्तार

कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्ट्रेस ली सियो यी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 43 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनके जाने की खबर कई दिनों तक गुप्त रखी गई। उनके मैनेजर ने अब जाकर सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है, जिसने इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन

20 जून को हुआ निधन, अब हुआ खुलासा
ली सियो यी का निधन 20 जून को ही हो चुका था, लेकिन इस बात को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई थी। उनके मैनेजर ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया कि एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रहीं। पोस्ट में ये भी कहा गया कि ये जानकारी उनके परिवार की अनुमति से सार्वजनिक की गई है। लेकिन सवाल ये भी बना हुआ है कि आखिर इतने दिनों तक उनकी मौत की खबर क्यों छुपाई गई?

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 이서이/ESeoE/李屿邇 (@eseoe242)

विज्ञापन
विज्ञापन



ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: आइटम सॉन्ग को लेकर हुमा कुरैशी का खुलासा, बोलीं- 'गलत जगह आ गए...'

मौत की वजह पर बना रहस्य
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ली सियो यी की मौत कैसे हुई। न तो परिवार ने और न ही मैनेजर ने इस बारे में कोई जानकारी साझा की है। जिससे इस खबर को लेकर और भी रहस्य गहराता जा रहा है। फैंस ये जानने को बेचैन हैं कि आखिर इस प्रतिभाशाली कलाकार की अचानक मौत के पीछे क्या वजह रही?

करियर की शुरुआत 2013 में की थी
ली सियो यी ने साल 2013 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें सबसे पहले शो ‘चेओंगडैम-डोंग स्कैंडल’ में देखा गया था, लेकिन असली पहचान उन्हें ड्रामा सीरीज ‘द डाइवोर्स इंश्योरेंस’ से मिली थी। उन्होंने कई टीवी शोज में गेस्ट अपीयरेंस भी दिए और कुछ फिल्मों में भी काम किया था। अपने दमदार अभिनय और मासूमियत भरे चेहरे से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी।

सोशल मीडिया पर शोक की लहर
जैसे ही ये खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग ली सियो यी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी कम उम्र में उनका जाना बेहद दुखद है। लोग ये भी कह रहे हैं कि एक उभरता हुआ सितारा समय से पहले ही डूब गया। ली सियो यी की मौत ने कोरियन इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या उनके निधन की असली वजह कभी सामने आएगी या ये एक रहस्य बनकर ही रह जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed