फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kolkata TV serial Director Srijit Roy Gets Support Of Others After Technicians Stay Away From Set

Kolkata TV Serial Dispute: कोलकाता टीवी सीरियल डायरेक्टर को मिला सपोर्ट, तकनीशियनों ने काम से बनाई है दूरी

Tue, 04 Feb 2025 10:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 04 Feb 2025 10:47 PM IST
सार

मंगलवार को कई डायरेक्टर्स कोलकाता के एक स्टूडियो में अपनी ही फील्ड के एक टीवी डायरेक्टर का साथ देने के लिए एकजुट हुए। मामला कुछ ऐसा है कि 03 फरवरी से उनके सेट पर काम रुका हुआ है, इसकी वजह तकनीशियनों की सेट से बनाई गई दूरी है। आखिर तकनीशियनों ने ऐसा क्यों किया? क्या है पूरा मामला, जानिए?

विज्ञापन
Kolkata TV serial Director Srijit Roy Gets Support Of Others After Technicians Stay Away From Set
बंगाली सीरियल डायरेक्टर श्रीजीत रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में एक बंगाली टीवी सीरियल के सेट पर तकनीशियनों ने आना बंद कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि इसके पीछे संबंधित डायरेक्टर श्रीजीत रॉय की वो कथित टिप्पणी जिम्मेदारी हो सकती है, जो उन्होंने तकनीशियनों के महासंघ के प्रमुख स्वरूप बिस्वास के खिलाफ की थीं। वैसे अभी तक तकनीशियनों के बहिष्कार वाला पक्ष, विचार उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन


ऐसे शुरू हुआ मामला 
कहा जा रहा है कि डायरेक्टर श्रीजीत रॉय ने तकनीशियनों के महासंघ प्रमुख स्वरूप बिस्वास के खिलाफ कोई टिप्पणी की थी। इसके बाद ही तकनीशियनों ने श्रीजीत के सेट पर आना बंद कर दिया। जबकि रॉय ने दावा किया कि उन्होंने बिस्वास के खिलाफ कोई अप्रिय टिप्पणी नहीं की। स्वरूप बिस्वास पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता अरूप बिस्वास के भाई हैं।
विज्ञापन


श्रीजीत के सपोर्ट में आए दूसरे डायरेक्टर्स 
मंगलवार को निर्देशक परमब्रत चटर्जी, सुदेशना रॉय, राज चक्रवर्ती और अभिनेता अनिरबन चक्रवर्ती श्रीजीत रॉय के साथ आए, उन्हें अपना सपोर्ट देने उनके स्टूडियो गए। इस समय श्रीजीत रॉय के आने वाले सीरियल का काम रोका हुआ है क्योंकि कोई तकनीशियन काम पर नहीं आ रहे हैं। श्रीजीत रॉय ने सोमवार को फेसबुक लाइव करके अपनी परेशानी का जिक्र किया था। श्रीजीत का यह भी कहना है कि कुछ लोग उनके प्रोजेक्ट से जुड़े तकनीशियनों को भड़का रहे हैं। वह अब इस गतिरोध को खत्म करना चाहते हैं। वह बताते हैं, ‘27 जनवरी से चीजें ठीक से चल रही थीं क्योंकि आर्ट सेटिंग गिल्ड के तकनीशियन सदस्य फ्लोर पर काम कर रहे थे और एक खूबसूरत सेट तैयार हो रहा था। हालांकि, कुछ ही दिनों में मुझे उनके रवैये में बदलाव महसूस हुआ और 03 फरवरी से कोई भी तकनीशियन मेरे सेट पर नहीं आया। मुझे नहीं पता कि शूटिंग कैसे शुरू होगी।’ आर्ट सेटिंग गिल्ड फेडरेशन ऑफ सिने टेक्नीशियन एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया की एक शाखा है, जिसके अध्यक्ष स्वरूप बिस्वास हैं। उन्हीं पर कथित टिप्पणी करने वाली बात के कारण ही तकनीशियनों ने काम रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग 
श्रीजीत आगे कहते हैं, ‘मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि तकनीशियनों के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं और स्वरूप बिस्वास के साथ मेरा कोई मनमुटाव नहीं है। हालांकि महासंघ में शीर्ष पर बैठे कुछ लोग मेरे सीरियल के काम में मुश्किलें पैदा करना चाहते हैं। मैं सभी संबंधित पक्षों से बातचीत के लिए तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में हस्तक्षेप करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed