{"_id":"69232de19098914132062898","slug":"kolkata-cinematographer-soumyadeep-guin-found-dead-investigation-continues-news-update-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Soumyadeep Guin: 40 वर्षीय सिनेमैटोग्राफर सौम्यदीप की मौत, बंगाल में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Soumyadeep Guin: 40 वर्षीय सिनेमैटोग्राफर सौम्यदीप की मौत, बंगाल में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 23 Nov 2025 09:26 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 23 Nov 2025 09:26 PM IST
सार
Bengali Cinematographer Found Dead At Home: बंगाली सिनेमा के जाने-माने सिनेमैटोग्राफर का संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। 40 साल के सौम्यदीप गुइन का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
बंगाली सिनेमैटोग्राफर
- फोटो : एक्स
विस्तार
कोलकाता फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बंगाली फिल्मों में अपनी शानदार सिनेमैटोग्राफी से खास पहचान बनाने वाले सौम्यदीप गुइन रविवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने घर में मृत पाए गए। 40 वर्षीय विक्की की अचानक हुई मौत ने परिवार, दोस्तों और बंगाली फिल्म जगत को सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
परिवार ने दोपहर के समय कमरे से निकाला शव
रविवार दोपहर परिवार ने जब उनके कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो सौम्यदी उर्फ विक्की को फंदे से लटका हुआ देखकर सब स्तब्ध रह गए। पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। हालांकि शुरुआती जांच में आत्महत्या का शक जताया जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी और परिवार से भी विस्तृत बयान लिया जाएगा, जब वो मानसिक रूप से थोड़ा स्थिर हो जाएंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Soumyadeep Guin: 40 वर्षीय सिनेमैटोग्राफर सौम्यदीप की मौत, बंगाल में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस को डिप्रेशन की आशंका
पुलिस सूत्रों का कहना है कि विक्क पिछले कुछ समय से मनचाहे प्रोजेक्ट्स नहीं मिलने को लेकर परेशान थे। इंडस्ट्री के करीबियों के अनुसार, वो अपने करियर को लेकर तनाव में थे और मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे थे। कुछ सूत्रों ने यह भी बताया कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। उनकी असमय मौत ने कलाकारों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर फिर एक बार गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजा चंडा और प्रेमेन्द्र बिकाश चाकी के बेहद करीबी थे विक्की
विक्की बंगाली फिल्म जगत के दो बड़े नाम- निर्देशक राजा चंडा और सिनेमैटोग्राफर-डायरेक्टर प्रेमेन्द्र बिकाश चाकी के बेहद करीब थे। उनकी मौत की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज हैरान और दुखी हैं। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं।
पत्नी और छोटी बेटी को छोड़ गए पीछे
सौम्यदीप गुइन अपने पीछे पत्नी और एक छोटी सी बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार के लिए यह क्षति बेहद गहरी है—एक युवा पिता, पति और प्रतिभाशाली कलाकार इस तरह अचानक दुनिया छोड़ जाए, यह किसी के लिए भी असहनीय है। पड़ोसियों और दोस्तों के मुताबिक, विक्की अपनी बच्ची से बहुत प्यार करते थे और परिवार के साथ काफी जुड़ाव रखते थे।