{"_id":"666903c28bf7697b190d9cbe","slug":"now-the-release-date-of-jr-ntr-devra-part-1-is-going-to-change-again-due-to-pawan-kalyan-upcoming-movie-og-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Devara: अब फिर से बदलने वाली है 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज की तारीख! पवन कल्याण से हैं कनेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara: अब फिर से बदलने वाली है 'देवरा: पार्ट 1' की रिलीज की तारीख! पवन कल्याण से हैं कनेक्शन
Wed, 12 Jun 2024 07:41 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:41 AM IST
सार
वैसे तो फिल्म 'देवरा' की रिलीज की तारीख का एलान हो चुका था, लेकिन अभी भी इसके बदले जाने की संभावना है। इसे लेकर अब एक नई चर्चा भी चल पड़ी है।
विज्ञापन
फिल्म 'देवरा'
- फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर एनटीआर अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हैं। इस फिल्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो 'देवरा' की रिलीज की तारीख का एलान हो चुका है, लेकिन अभी भी इसके बदले जाने की संभावना है। इसे लेकर एक चर्चा भी चल पड़ी है।
विज्ञापन
पहले 5 अप्रैल और फिर 10 अक्टूबर को होनी थी रिलीज
हम जानते हैं कि पहले देवरा की रिलीज के लिए 5 अप्रैल का दिन चुना गया था, लेकिन सैफ अली खान के चोटिल होने के कारण फिल्म का काम-काज ठप्प पड़ गया, नतीजन इसके बनने में देरी हो गई। इसके बाद एक नई तारीख सामने आई। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज हो जाएगी, मगर अब लग रहा है कि इस तारीख में भी बदलाव होने जा रहा है।
विज्ञापन
John Balson: 'इन द फूटस्टेप्स ऑफ किलर्स' के निर्माता ने क्यों ली अपनी जान? चैनल 4 ने दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
अब इस तारीख को हो सकती है रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा चल रही है कि फिल्म को 10 अक्टूबर के बजाय 27 सितंबर को रिलीज किया जा सकता है। दरअसल, इसके पीछे की वजह पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' को बताया जा रहा है। पवन की इस फिल्म के लिए 27 सितंबर की तारीख तय की गई थी। खबर है कि अब इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। ऐसे में 27 सितंबर पर देवरा के निर्माताओं की नजर हैं और अब उनकी ओर से आधिकारिक एलान का इंतजार किया जा रहा है।
Rebel Moon: जैक स्नाइडर की दोनों रिबेल मून का अब रिलीज होगा डायरेक्टर्स कट वर्जन, नेटफ्लिक्स ने तय कर दी तारीख
ये कलाकार आएंगे नजर
'देवरा' का निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ-साथ जान्हवी कपूर, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी नजर आएंगे। इस फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला गाना 'फियर सॉन्ग' रिलीज हो चुका है। खबर है कि जूनियर एनटीआर फिलहाल गोवा में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
Singers In Acting: अभिनय की दुनिया में नहीं चला इन सुरों के सरताज का जादू, मन बदलकर किया जनता को खुश