फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   know about different dress code for Anant Radhika's three day wedding ceremony from traditional formal to chic

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के तीन दिवसीय समारोह के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड, नया दिन नया परिधान

Sun, 14 Jul 2024 12:05 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:05 AM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के तीन दिवसीय समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए अलग-अलग दिन के लिए नया ड्रेस कोड रखा गया। शादी के लिए अलग, शुभ आशीर्वाद के लिए अलग और रिसेप्शन के लिए भी अलग।

विज्ञापन
know about different dress code for Anant Radhika's three day wedding ceremony from traditional formal to chic
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी शुक्रवार को संपन्न हो गई। हालांकि विवाह समारोह के कुछ कार्यक्रम अभी भी जारी है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के कार्यक्रम के बाद रिसेप्शन होगा, जिसके साथ नवविवाहितों का शादी समारोह खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

know about different dress code for Anant Radhika's three day wedding ceremony from traditional formal to chic
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी - फोटो : पीटीआई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के तीन दिवसीय समारोह के लिए खास ड्रेसकोड रखा गया। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए तीनों दिन के लिए अलग-अलग ड्रेसकोड तय किया गया। पहले दिन यानी 11 जुलाई को मेहमानों को भारतीय पारंपरिक परिधान पहनने थे। दूसरे दिन यानी शुभ आशीर्वाद सेरेमनी का ड्रेसकोड इंडियन फॉर्मल और अंतिम दिन यानी रिसेप्शन के लिए इंडियन चिक ड्रेसकोड निर्धारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

know about different dress code for Anant Radhika's three day wedding ceremony from traditional formal to chic
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : पीटीआई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पिछले साल से ही चर्चा में रही है। 29 दिसंबर, 2023 को राजस्थान में दोनों की सगाई हुई थी। फिर 19 जनवरी 2024 को राधिका मर्चेंट को मेंहदी लगी और इसके बाद गोल धना सगाई पार्टी हुई। मार्च 2024 में पहला प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसे गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था। इसमें रिहाना, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप तक कई चर्चित हस्तियां शामिल हुई थीं। 

Anant Radhika Wedding: देश के विविध पकवानों से सजी मेहमानों की मेज, अनंत अंबानी की शादी में परोसे गए ये व्यंजन

विज्ञापन

know about different dress code for Anant Radhika's three day wedding ceremony from traditional formal to chic
राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम @ambani_update

अनंत और राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन 28 मई से 1 जून तक चला था। इसका आयोजन सिसिली के शहर पलेर्मो में शुरू हुआ था और रोम में समापन हुआ था। दूसरे प्री-वेडिंग कार्यक्रम में भी कई हस्तियां शामिल हुई थीं। इसके बाद अंबानी परिवार ने 2 जुलाई, 2024 को पालघर में 50 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया था। फिर 3 जुलाई को मामेरु रस्म, 5 जुलाई को संगीत सेरेमनी, 8 जुलाई को हल्दी रस्म, 10 जुलाई को शिव पूजा और आखिरकार 11 जुलाई को अनंत और राधिका फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे। 

Ananya Panday: क्या अनन्या का नया प्यार है अनंत-राधिका की शादी में आया ये विदेशी मेहमान? छानबीन में लगे यूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed