फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anant Radhika Wedding From Banaras chaat to Madras coffee these dishes were served to Ambani guests

Anant Radhika Wedding: देश के विविध पकवानों से सजी मेहमानों की मेज, अनंत अंबानी की शादी में परोसे गए ये व्यंजन

Sat, 13 Jul 2024 06:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 13 Jul 2024 06:24 PM IST
सार

अनंत-राधिका की शादी में कई राज्यों के तरह-तरह के पकवान परोसे गए। बनारस की चाट से लेकर मद्रास की कॉफी तक। आइए जानते हैं शादी में और क्या-क्या पकवान शामिल थे।
 

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding From Banaras chaat to Madras coffee these dishes were served to Ambani guests
अनंत-राधिका शादी समारोह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी संपन्न हो चुकी है। इस विवाह में देश-विदेश की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी बड़े और कद्दावर नेता अनंत-राधिका की शादी का हिस्सा बनें। बॉलीवुड और हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने शादी की भव्यता को बढ़ाया। जाहिर सी बात है इतनी बड़ी शादी में खाने पीने का इंतजाम भी शानदार रहा होगा। आइए जानते हैं मेहमानों के लिए इस शादी में खाने-पीने को लेकर क्या व्यवस्था थी?
विज्ञापन


चार तरह की परोसी गई चाट
अनंत-राधिका की शादी में देश के कई राज्यों के मशहूर पकवान परोसे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में ढाई हजार से ज्यादा पकवान बने थे। उन पकवानों में से हम कुछ खास के बारे में जानेंगे। इन ढाई हजार पकवानों में बनारस का मशहूर चाट भी शामिल था। बनारस के चाट का स्वाद चखने लोग दूर-दूर से आते हैं। अब अंबानी परिवार के मेहमानों ने इसका स्वाद चखा है। कहा जा रहा है कि मेहमानों को चार तरह की चाट परोसी गई थी, जिसमें टमाटर चाट, चना कचौड़ी, पालक पत्ता चाट और आलू टिक्की शामिल थी। 
विज्ञापन

Celebs Marriage: कई बार शादी का लड्डू चख चुके हैं ये सितारे, किसी ने लगाई हैट्रिक और किसी ने मारा चौका
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण भारत के पकवान भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ने इस शादी में दक्षिण भारतीय पकवान परोसे हैं। यह कैफे अपने स्वादिष्ट डोसे और फिल्टर कॉफी के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नारियल पूरन पोली, पेसरट्टू डोसा, थट्टे इडली, बोंडा सूप आदि इस दावत में शामिल थे।

ये चीजें भी रहीं शामिल
अनंत-राधिका की शादी में  मिठाई, पान और मुखवास, अहमदाबाद की खरीक, चाट काउंटर, मलाई टोस्ट और चाय, लस्सी और नींबू चाय और बहुत कुछ मेहमानों के लिए उपलब्ध रहा।
अनारकली सूट में सारा अली खान का दिलफेक अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed