फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   King leaked BTS Shah Rukh Khan salt pepper look from his next sends fans in a tizzy with daughter Suhana viral

King leaked BTS: 'किंग' का बीटीएस वीडियो हुआ लीक, फिल्म में शाहरुख-सुहाना का लुक हुआ वायरल, फैंस हुए उत्साहित

Tue, 14 May 2024 09:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 14 May 2024 09:49 AM IST
सार

शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहना को एक साथ फिल्म 'किंग' में देखने के लिए बेकरार हैं फैंस। इस फिल्म की शूटिंग से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसे देखकर बेहद उत्साहित हैं।

विज्ञापन
King leaked BTS Shah Rukh Khan salt pepper look from his next sends fans in a tizzy with daughter Suhana viral
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान कई सालों से बॉलीवुड फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी हर एक फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज शाहरुख खान बॉलीवुड का वो नाम है, जिनके नाम से ही फिल्म सुपरहिट हो जाती है। 2023 शाहरुख की जिंदगी में वो सक्सेस लाया, जिसे अब कोई मिटा नहीं सकता। फिल्म 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' की आपार सफलता के बाद शाहरुख बॉलीवुड के वाकई में किंग बन गए हैं। हालांकि उनके फैंस उन्हें प्यार से बॉलीवुड किंग बुलाते हैं। अब एक बार फिर से शाहरुख का जादू चलने वाला है। शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


फिल्म किंग
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का हर एक उनका फैन बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी और अभिनेत्री सुहाना खान स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म को सुजॉय घोष निर्देशित करेंगे। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और सिद्धार्थ आनंद मिलकर करेंगे।
विज्ञापन


बीटीएस वीडियो हुआ लीक
फिल्म 'किंग' का एक बीटीएस वीडियो साशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में शाहरुख खान का 'किंग' लुक वायरल हुआ है, जिसमें वह रफ-टफ लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में शाहरुख एक डॉन की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख के इस नेगेटिव किरदार की झलक पाकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इस बीसीएस में शाहरुख खान बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में शाहरुख के इस लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनका यह लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SRK reels (@i_am_nomu_0001)



फिलम मेकर्स के मुताबिक शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान की फिल्म 'किंग' इस साल सितंबर के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख और सुहाना के फैंस उनको इस फिल्म में एक साथ देखने के लिए बेकरार हैं। यह पहली बार है जब शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ फिल्म में नजर आएंगे।
Ramayana: रणबीर और साई पल्लवी की जोड़ी को देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रामायण की नई रिलीज डेट हुई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed