{"_id":"6642dae6baf0e094cb03a87e","slug":"ramayana-starrer-ranbir-kapoor-sai-pallavi-to-be-release-in-october-2027-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramayana: रणबीर और साई पल्लवी की जोड़ी को देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रामायण की नई रिलीज डेट हुई जारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramayana: रणबीर और साई पल्लवी की जोड़ी को देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रामायण की नई रिलीज डेट हुई जारी
Tue, 14 May 2024 09:05 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 14 May 2024 09:05 AM IST
सार
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिनकी फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। रणबीर अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, जिनमें शामिल हैं निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर', अयान मुखर्जी की 'ब्रम्हास्त्र 2' और नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1'। इन सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा रणबीर के फैंस सबसे ज्यादा 'रामायण' को लेकर उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
फिल्म रामायण
फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शक इतने उत्साहित हैं कि वह इस फिल्म से जुड़ी हर खबर पर अपनी नजर रखते हैं। इस फिल्म में पहली बार साई पल्लवी और रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आएगी। हाल ही में फिल्म के सेट से रणबीर और साई पल्लवी का लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में बेहद सुंदर नजर आईं। हालांकि अभीतक फिल्म मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, अरुण गोविल राजा दशरथ, सनी देओल राम भक्त हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक नितेश तिवारी की बहु चर्चित फिल्म 'रामायण' भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। पहली बार, इस पौराणिक फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर होगा। यानी की यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। इसका बजट 835 करोड़ रुपये होगा।
विज्ञापन
फिल्म की रिलीज डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'रामायण पार्ट 1' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म मेकर्स ने अब इस फिल्म को अक्टूबर 2027 को रिलीज करने का अहम फैसला लिया है। यानी कि अब दर्शकों को 'रामायण' के लिए तीन साल का इंतजार करना होगा।
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म
रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा विक्की कौशल और आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा रणबीर 'ब्रह्मास्त्र 2' और रामायण में नजर आएंगे। एनिमल स्टार रणबीर कपूर के फैंस उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
Manushi Chhillar: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म हो गई थी फ्लॉप, फिर भी करती हैं करोड़ों में कमाई