फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   King actor Shah Rukh Khan revealed he bought the rights of Devdas long ago in Locarno Film Festival

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने खरीद लिए थे 'देवदास' के अधिकार, मां की खातिर किया था इस फिल्म में काम

Tue, 13 Aug 2024 09:49 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 13 Aug 2024 09:49 AM IST
सार

शाहरुख खान को हाल में ही लोकार्नों फिल्म फेस्टिवल में ‘पार्डो अला कैरियरा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस दौरान उनकी फिल्म 'देवदास' की स्क्रीनिंग भी की गई थी। अभिनेता ने अब खुलासा किया है कि इस फिल्म का अधिकार उनके पास है। 

विज्ञापन
King actor Shah Rukh Khan revealed he bought the rights of Devdas long ago in Locarno Film Festival
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfestlocarno

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज के वक्त में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेश में भी उन्हें पसंद करने वाले फैंस की लंबी कतार है। उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय क्षमता से लगातार दर्शकों का दिल जीता है। पर्दे पर एक तरफा सनकी आशिक का किरदार हो या शराब के नशे में धुत देवदास का, शाहरुख ने हर किरदार में जान डाल दी है।  हाल में ही लोकार्नों फिल्म फेस्टिवल में ‘पार्डो अला कैरियरा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन


फिल्म में काम करने को बताया बेहतरीन अनुभवों में से एक
किंग अभिनेता शाहरुख ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। स्विट्जरलैंड में हुए इस फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता ने शिरकत की थी। यहां उनकी साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'देवदास' की भी स्क्रीनिंग की गई थी। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली के निर्देशन वाली इस फिल्म के अधिकार पहले ही खरीद लिए थे। उन्होंने इस दौरान इस फिल्म में काम करने के अनुभव को जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक बताया है। 
विज्ञापन

Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन,शबाना आजमीको कोलकाता की यूनिवर्सिटी से मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि,जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

'देवदास' के अधिकार हैं शाहरुख के पास 
लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में मास्टरक्लास के दौरान शाहरुख खान ने ये खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने इवेंट में इसकी स्क्रीनिंग से पहले ही देवदास के अधिकार खरीद लिए थे। इस फिल्म से जुड़े अपने अनुभव पर शाहरुख ने कहा, "यह मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक है। इससे जुड़े होने का अनुभव मेरे लिए इतना खास है कि हमने एक प्रोडक्शन कंपनी के तौर पर इस फिल्म के अधिकार वापस खरीद लिए। मुझे बहुत गर्व है कि अब यह हमारी कंपनी के पास है।"
Yogeeta Bali: किशोर कुमार की तीसरी पत्नी ने इस दिग्गज अभिनेता से की थी शादी, इस कारण छोड़ दिया था अभिनय
मां के लिए किया था 'देवदास' में काम 
अभिनेता ने कहा कि उन्हें 'देवदास' एक पुरानी अवधारणा लगती थी, क्योंकि इसके पहले से ही 18 संस्करण मौजूद थे। हालांकि, तब निर्देशक संजय लीला भंसाली चाहते थे कि वो इसे शाहरुख के साथ ही बनाएं। अभिनेता ने इस दौरान बताया कि ये फिल्म गंभीर वित्तीय संकटों से गुजरी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी मां को देवदास काफी पसंद दी, उन्होंने अपनी मां के लिए इस फिल्म में अभिनय किया। फिल्म में शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ आदि कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखक शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 में छपी इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।
KBC 16: 'मुझे विश्वास है कि आप मेरा हाथ पकड़कर...,' केबीसी 16 के शानदार आगाज पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed