Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yogeeta Bali Birthday Know Unknown Fact About Aakhri Badla and Parwana Actress Career and Life

Yogeeta Bali: किशोर कुमार की तीसरी पत्नी ने इस दिग्गज अभिनेता से की थी शादी, इस कारण छोड़ दिया था अभिनय

Tue, 13 Aug 2024 09:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 13 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

योगिता ने 1971 में ‘परवाना’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अजनबी, अपराधी, कुंवारा बाप, महबूबा और जानी दुश्मन जैसी फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
Yogeeta Bali Birthday Know Unknown Fact About Aakhri Badla and Parwana Actress Career and Life
योगिता बाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री योगिता बाली अपने दौर की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। योगिता ने 1971 में ‘परवाना’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। योगिता बाली आज 13 अगस्त को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री की खूबसूरत आंखें और दिलकश मुस्कुराहट उनकी पहचान थी। वह किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं। किशोर दा से अलह होने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री के मशहूर सितारे मिथुन चक्रवर्ती से शादी की। अभिनेत्री को  अजनबी, अपराधी, कुंवारा बाप, महबूबा और जानी दुश्मन जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। वह फिल्मों से ज्यादा हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहीं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

किशोर दा पर दिल हार बैठी थीं योगिता
वह शम्मी कपूर की पत्नी गीता बाली की भांजी थीं। इंडस्ट्री में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी। इसके बावजूद योगिता बाली को ज्यादातर उन फिल्मों में देखा गया, जिन्हें प्रथम श्रेणी की अभिनेत्रियां रिजेक्ट कर देती थीं। एक समय था जब योगिता बाली को फिल्म 'जमुना के तीर' में किशोर कुमार के साथ काम करने का मौका मिला था। ये फिल्म तो पूरी नहीं हुई, लेकिन किशोर दा के रसिया स्वभाव पर फिदा योगिता ने उनसे चट मंगनी पट ब्याह रचा लिया था। मगर इनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। 1976 में हुई यह शादी साल 1978 में टूट भी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशार दा के बाद योगिता ने मिथुन से की शादी
इस दौरान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे थे। मिथुन और योगिता ने फिल्म 'ख्वाब' की थी। इस दौरान मिथुन अपनी पहली पत्नी हेलेना ल्यूक को तलाक दे चुके थे। शूटिंग के दौरान दोनों के दिल मिले और फिर इन्होंने शादी करने का मन बना लिया। मिथुन के इस फैसले से किशोर कुमार काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने अभिनेता की फिल्मों में गाना भी नहीं गाया। 

विज्ञापन

इस कारण इंडस्ट्री से बनाई दूरी
योगिता बाली ने बहुत ही कम फिल्मों में काम किया। उन्होंने जल्द ही लाइमलाइट से दूरी बना ली थी। इसे लेकर उनके बेटे मिमोह से एक बातचीत में पूछा गया था कि उनकी मां ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी क्यों बना ली है। इसपर उन्होंने कहा था, 'मेरी मां एक घरेलू महिला हैं, जिनकी दुनिया उनके पति, चार बच्चे, उनकी बहू और उनके पालतू जानवरों के आस-पास घूमती है। वह सिर्फ घर में अपनी फैमिली के साथ रहना ही पसंद करती हैं। इसलिए ही उन्होंने शादी के बाद सारी लाइमलाइट छोड़ दी थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed