Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   King actor Shah Rukh Khan legal team denies sending legal notice to influencer over viral reel

शाहरुख खान: अभिनेता की तरफ से इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा गया कानूनी नोटिस? लीगल टीम ने बयान जारी कर कही ये बात

Thu, 26 Nov 2026 07:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Nov 2026 07:05 PM IST
सार

  • Shah Rukh Khan: अभिनेता शाहरुख खान के नाम से सोशल मीडिया पर एक लीगल नोटिस वायरल हो रहा है।
  • इसे लेकर कहा जा रहा है कि अभिनेता की तरफ से यह कथित नोटिस एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को भेजा गया है।
  • हालांकि, किंग खान की लीगल टीम ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इस नोटिस को फर्जी बताया है।

विज्ञापन
King actor Shah Rukh Khan legal team denies sending legal notice to influencer over viral reel
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : एक्स@SRKUniverse

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों एक सोशल मीडिया रील को लेकर चर्चा में है। एक इन्फ्लुएंसर ने यह रील साझा की, जिसमें आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु, अनंत अंबानी और अन्य लोग नजर आ रहे हैं। इसमें ऐसा दावा किया गया कि अनंत की तरफ से शाहरुख खान को चुप रहने के लिए कहा गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिनेता की तरफ से इंन्फ्लुएंसर को कानूनी नोटिस भेजा गया है और मानहानि का आरोप लगाया है। मगर, उनकी लीगल टीम ने इससे इनकार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

लीगल नोटिस को लेकर अभिनेता की लीगल टीम ने क्या कहा?
शाहरुख खान के अधिकृत वकीलों 'हिरानी एंड एसोसिएट्स' ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ की है। उन्होंने बयान जारी करके सोशल मीडिया पर वायरल कथित कानूनी नोटिस को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया। हिरानी एंड एसोसिएट्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर इसे लेकर खंडन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा- 'नोटिस जारी नहीं किया गया'
साझा की गई इंस्टा स्टोरी में लिखा है,  '23 नवंबर 2026 के एक कथित 'लीगल नोटिस' के बारे में कहा जा रहा है कि यह शाहरुख खान की तरफ से जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया जा रहा है। शाहरुख खान के ऑथराइज्ड अटॉर्नी के तौर पर हम साफ करते हैं कि यह नोटिस उनकी तरफ से जारी नहीं किया गया। शाहरुख खान ने हमें या किसी भी अन्य वकील या लॉ फर्म को इसे जारी करने का निर्देश नहीं दिया है। हम रिक्वेस्ट करते हैं कि इस नोटिस को पहले वेरिफाई करें। उस कंटेंट को ठीक करें या हटा दें, जिसमें इस नोटिस को शाहरुख खान का बताया गया है'।

विज्ञापन

King actor Shah Rukh Khan legal team denies sending legal notice to influencer over viral reel
फिल्म किंग - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सुहाना इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed