{"_id":"681f83e1d057f76ae90763de","slug":"kichcha-sudeepa-pens-letter-to-pm-modi-lauds-operation-sindoor-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kichcha Sudeepa: अभिनेता किच्चा सुदीप ने पीएम मोदी को लिखा खत, इस बात के लिए की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kichcha Sudeepa: अभिनेता किच्चा सुदीप ने पीएम मोदी को लिखा खत, इस बात के लिए की तारीफ
Sat, 10 May 2025 10:21 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 10 May 2025 10:21 PM IST
सार
Kichcha Sudeepa letter to PM: अभिनेता किच्चा सुदीप ने पीएम मोदी को एक खत लिखा है। इसमें उन्होंने कई चीजों की तारीफ की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामाल?
विज्ञापन
किच्चा सुदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अभिनेता किच्चा सुदीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है। उन्होंने भारतीय सेना की तरफ से 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफल क्रियान्वयन की तारीफ करते हुए कहा 'यह न केवल प्रतिक्रिया है, बल्कि एक बयान है'। सुदीप ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में उनके कड़े रुख और भारतीय रक्षा बलों की तरफ से की गई कार्रवाई की तारीफ की।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की
किच्चा सुदीप ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा 'आज मैं आपको न केवल एक कृतज्ञ पुत्र के रूप में, बल्कि एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में भी लिख रहा हूं। मैं गहरी प्रशंसा के साथ आपको लिख रहा हूं कि आज देश ऑपरेशन सिंदूर की विजय को सलाम कर रहा है। यह केवल एक प्रतिक्रिया नहीं थी; यह एक बयान था। ये दुनिया के लिए एक साहसिक पैगाम था कि भारत पीछे नहीं हटता, भारत भूलता नहीं और भारत हमेशा आगे बढ़ता है।'
Nimrit Kaur Ahluwalia: ड्रोन अटैक के बीच होटल में फंस गई थीं निमृत, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच की आपबीती सुनाई

- फोटो : इंस्टाग्राम
पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ
पीएम मोदी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों की तरफ से दिखाए गए साहस की तारीफ करते हुए अभिनेता ने कहा 'आपके नेतृत्व में हमारे रक्षा बलों ने बेजोड़ अनुशासन और बहादुरी का प्रदर्शन किया है। उनकी कामयाबी हमारा गौरव है। हम एक व्यक्ति, एक आवाज, एक राष्ट्र के रूप में एकजुट हैं। जय हिंद। जय कर्नाटक। जय भारत।'
Kangana Ranaut: भारत-पाक तनाव के बीच कंगना रनौत ने शेयर किया दमदार वीडियो, लिखा 'मोदी ने सुन लिया'

कैसे शुरू हुआ भारत-पाक तनाव
आपको बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद 7-8 मई की रात को भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के अंदर नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया।

भारत-पाक में सीजफायर
शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा पार तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलान किया कि दोनों देश 'पूर्ण और तत्काल युद्धविराम' पर सहमत हो गए हैं।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एलान किया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपना दृढ़ और अडिग रुख जारी रखेगा।