Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut shares video amid rising tensions between india pakistan that goes viral

Kangana Ranaut: भारत-पाक तनाव के बीच कंगना रनौत ने शेयर किया दमदार वीडियो, लिखा 'मोदी ने सुन लिया'

Sat, 10 May 2025 06:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 May 2025 06:24 PM IST
सार

Kangana Ranaut Shares Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'मोदी ने सुन लिया।' वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखें।

विज्ञापन
Kangana Ranaut shares video amid rising tensions between india pakistan that goes viral
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में कंगना ने लिखा है 'मोदी ने सुन लिया।' इसके साथ कंगना ने एक फायर वाला इमोजी भी लगाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Ranvir Shorey: 'पाक, इस्लाम को मुखौटे की तरह करता है इस्तेमाल', ओवैसी के बयान पर रणवीर शौरी ने दिया रिएक्शन
विज्ञापन
Trending Videos

आतंकवादियों ने कहा 'मोदी को बोलो'
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई। जिन लोगों की जान गई उनमें कर्नाटक के मंजूनाथ नाम के एक रियल एस्टेट एजेंट भी शामिल थे। मंजूनाथ की गोली मारकर हत्या की गई। इसके बाद उनकी पत्नी पल्लवी और उनके 18 साल के बेटे अभिजय ने एक आतंकवादी से कहा कि उन्हें भी मार दिया जाए। लेकिन हमलावर ने उन्हें मारने से मना कर दिया और कहा 'मोदी को बोलो।' 
दो हफ्तों के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर हमले करके आतंकी हमले का जवाब दिया। इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


विज्ञापन

कंगना ने लिखा 'मोदी ने सुन लिया'
आज, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए एक वीडियो साझा किया और उन्होंने इसमें 'मोदी को बोलो' के बयान पर पलटवार किया।
यह खबर भी पढ़ें: Mahira Khan: 'भारत में काम मांगने मत आ जाना', भारत पर टिप्पणी करने पर इस कलाकार ने माहिरा खान को सुनाई खरी-खरी
 
विज्ञापन

Kangana Ranaut shares video amid rising tensions between india pakistan that goes viral
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
वीडियो में क्या है?
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि इसकी शुरुआत पल्लवी के ऑडियो इंटरव्यू से होती है। इसके बाद वीडियो में भारतीय सशस्त्र बलों की जवाबी कार्रवाई दिखाई जाती है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी की एक पुरानी क्लिप भी दिखती है, जिसमें वह कहते हैं, 'इंतजार लंबा नहीं कर सकता। चुन-चुन कर के हिसाब लेना, ये मेरी फितरत है।'
वीडियो के कैप्शन में कंगना ने लिखा 'मोदी ने सुन लिया। ऑपरेशन सिंदूर।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed