Khushi Kapoor: खुशी कपूर की पायजामा पार्टी में क्यों पहुंचे वेदांग रैना? ‘जिगरा’ का हीरो लड़कियों के जश्न में!
खुशी कपूर ने अपने जन्मदिन पर पायजामा पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में वह अपने दोस्तों के साथ नाइट सूट में नजर आईं, जो कि इस पार्टी का थीम था। अभिनेत्री ने जन्मदिन की पार्टी की शानदार तस्वीरें साझा की है।
विस्तार
अलग अंदाज में मनाया खुशी ने जन्मदिन
खुशी कपूर जो मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन हैं हमेशा ही सादगी में रहना पसंद करती हैं। हाल ही में खुशी ने अपना 24वा जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री ने अपनी बहन शनाया कपूर, आलिया कश्यप, अंजिनी धवन और अन्य दोस्तों सहित अपनी गर्ल गैंग के साथ एक मजेदार पायजामा पार्टी का आयोजन किया और उसका आनंद उठाया। खुशी के जन्मदिन के जश्न में उनके कथित बॉयफ्रेंड वेदांग रैना भी शामिल हुए, तस्वीरों में खुशी के साथ उनके पिता बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं।
Azaad Teaser Released: बहादुर घोड़े की कहानी बताती है अजय देवगन की फिल्म, ‘आजाद’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
कैसे मनाई पायजामा पार्टी?
आज मंगलवार को खुशी कपूर ने पायजामा पार्टी से कुछ तस्वीरें साझा की। उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "चैप्टर 24 मेरे पसंदीदा लोग एक चौंकाने वाले उत्सव में”। तस्वीरों में खुशी कपूर अपनी गर्ल स्क्वाड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और सभी अपने आरामदायक पायजामा में नजर आ रही हैं। खुशी ने सफेद और धारीदार पजामा का एक सेट पहना है। खुशी की गर्ल गैंग ने उनके नाम 'केके' लिखा हुआ गुलाबी नाइट सूट का सेट पहना। वहीं, वेदांग रैना को सफेद पायजामा में देखा गया। खुशी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में उनके पिता बोनी कपूर के बगल में वेदांग खड़े नजर आ रहे हैं। खुशी के घर को गुलाबी गुब्बारों से सजाया गया था, और जश्न को, "पायजामा पार्टी नाम दिया गया। जन्मदिन का केक भी गुलाबी रंग का था, दिल के आकार में, जिस पर '24' लिखा हुआ था।
खुशी कपूर का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जो पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया था। अब खुशी 'नादानियां' नाम के एक रोमांटिक ड्रामा में दिखाई देंगी, जिसमें वह सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
Devara Ott Release: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी देवरा पार्ट 1, नहीं देखी है अभी तक तो नोट कर लें तारीख
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.