फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kerala to launch India first government owned OTT platform on 7 march 42 films selected for 1st phase viewing

Kerala: केरल लॉन्च करेगा भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म, पहले चरण में 42 फिल्मों का चयन

Tue, 05 Mar 2024 10:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 05 Mar 2024 10:31 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सात मार्च को सुबह 9.30 बजे कैराली थिएटर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेंगे। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन इसकी अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
Kerala to launch India first government owned OTT platform on 7 march 42 films selected for 1st phase viewing
पिनाराई विजयन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल गुरुवार को भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म सी स्पेस लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य लोगों को सार्थक जानकारी प्रदान करना और क्षेत्र के विशाल अवसरों का लाभ उठाना है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन सात मार्च को सुबह 9.30 बजे कैराली थिएटर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेंगे। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन इसकी अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


मलयालम सिनेमा को मिलेगा बढ़ावा
केरल राज्य फिल्म विकास निगम (केएसएफडीसी) के फिल्म निर्देशक और अध्यक्ष शाजी एन करुण ने कहा कि सी स्पेस मूल रूप से सामग्री चयन और प्रसार के मामले में ओटीटी क्षेत्र में बढ़ते असंतुलन और विविध चुनौतियों का जवाब है। सी स्पेस का प्रबंधन केएसएफडीसी द्वारा किया जाता है, जो एक राज्य स्वामित्व वाली कंपनी है, जिसे केरल सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग की ओर से मलयालम सिनेमा और उद्योग को बढ़ावा देने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन

Madgaon Express Trailer: निर्देशक बनने का फैसला मेरा, नतीजे की जिम्मेदारी मेरी, कुणाल खेमू ने कही दिल की बात
विज्ञापन
विज्ञापन


42 फिल्मों का चयन
सामग्री का चयन करने के लिए केएसएफडीसी ने एक क्यूरेटर पैनल का गठन किया है, जिसमें बेन्यामिन, ओ वी उषा, संतोष सिवन, श्यामाप्रसाद, सनी जोसेफ और जियो बेबी शामिल हैं। मंच पर प्रस्तुत की गई प्रत्येक सामग्री का मूल्यांकन पैनल के तीन क्यूरेटर द्वारा उसकी कलात्मक, सांस्कृतिक और इन्फोटेनमेंट योग्यता के लिए किया जाएगा। केवल क्यूरेटर द्वारा मान्य सामग्री ही मंच पर प्रदर्शित की जाएगी। करुण ने कहा कि क्यूरेटर ने सी स्पेस के पहले चरण के लिए अब तक 42 फिल्मों का चयन किया है। वे फिल्में भी दिखाई जाएंगी, जिन्होंने राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कारों में पुरस्कार जीते हैं या प्रमुख फिल्म समारोहों में प्रदर्शित की गई हैं।
Heeramandi: 'हीरामंडी' की स्ट्रीमिंग पर नेटफ्लिक्स का बड़ा प्लान! इस बड़े ट्विस्ट के साथ आएगी भंसाली की सीरीज

रिलीज होंगी ये सामग्री
सी स्पेस पर दर्शकों को 75 रुपये में एक फीचर फिल्म और बहुत कम कीमत पर सामग्री देखने को मिलेगी। इसका मतलब एक फिल्म देखने की राशि 75 रुपये तय की गई है, इस राशि का आधा हिस्सा निर्माता को जाता है। प्लेटफार्म के लॉन्च से फिल्म उद्योग के प्रदर्शकों और वितरकों की एक बड़ी चिंता दूर हो जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, क्यूरेटर के एक पैनल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया और उनमें से कुछ योग्य लोगों को चुना। यह केरल राज्य फिल्म विकास निगम के फिल्म कॉम्प्लेक्स का भी प्रतिनिधित्व करता है। ओटीटी प्लेटफार्म पर शॉर्ट फिल्म्स, डॉक्यूमेंट्री, वेब सीरीज और अन्य क्यूरेटेड सामग्री को लॉन्च किया जाएगा।
PVR INOX: पीवीआर आईनॉक्स ने ईशा योग केंद्र संग मिलाया हाथ, थिएटर में लाइव दिखेगा महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed