फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kenya High Commissioner Willy Bett said Indian filmmakers should shoot more films in Kenya

Willy Bett: बॉलीवुड के मुरीद हुए केन्या टूरिज्म बोर्ड के उच्चायुक्त, कहा- भारतीय फिल्मों के दीवाने हैं केन्याई

Thu, 09 Feb 2023 01:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Feb 2023 01:06 AM IST
सार

केन्या टूरिज्म बोर्ड ने हाल ही में भारत में छह दिन का 'बी2बी ट्रेड नेटवर्किंग रोड शो' किया। इस शो के दौरान बोर्ड का मुख्य उद्देश्य भारतीय फिल्मों को केन्या में बढ़ावा देना था। इस शो में उच्चायुक्त विली बेट द्वारा बॉलीवुड फिल्मों को आगे ले जाने के विभिन्न पहूलों पर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन
Kenya High Commissioner Willy Bett said Indian filmmakers should shoot more films in Kenya
केन्या टूरिज्म बोर्ड - फोटो : social media

विस्तार

केन्या टूरिज्म बोर्ड ने हाल ही में भारत में छह दिन का 'बी2बी ट्रेड नेटवर्किंग रोड शो' किया। इस शो के दौरान बोर्ड का मुख्य उद्देश्य भारतीय फिल्मों को केन्या में बढ़ावा देना था। इस शो में उच्चायुक्त विली बेट द्वारा बॉलीवुड फिल्मों को आगे ले जाने के विभिन्न पहूलों पर चर्चा की गई थी। यह शो अहमदाबाद, बैंगलोर और नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। साथ ही मुंबई में भी इससे जुड़ा तीन दिनों का आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट आयोजित किया गया। इस शो का असल मकसद भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा देना और  बॉलीवुड फिल्मों का केन्या में प्रचार-प्रसार करना था।
विज्ञापन



बॉलीवुड फिल्मों पर बात करते हुए  केन्या टूरिज्म बोर्ड के उच्चायुक्त विली बेट ने कहा कि केन्या में बॉलीवुड लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। केन्याई सिर्फ हिंदी फिल्में ही नहीं बल्कि भारतीय भोजन भी पसंद करते हैं। बेट ने आगे कहा, ‘ केन्या में बॉलीवुड फिल्मों के काफी फॉलोअर्स हैं, लोग बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं। मेरे अपने बच्चे बहुत सारी बॉलीवुड फिल्में देखते। यही नहीं, केन्या खुद भी फिल्म निर्माण के लिए काफी अच्छी जगह है, हमने पहले भी केन्या में कई भारतीय फिल्मों का निर्माण होते देखा है। मैं कह रहा हूं कि हमें और अधिक बॉलीवुड फिल्में बनानी चाहिए।’
विज्ञापन

 

Kamya Punjabi: ‘दूसरे पति से भी तलाक लोगी' ट्रोल्स की यह बात सुन आगबबूला हुईं काम्या, दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 बेट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘हम फिल्म निर्माताओं से यह भी कह रहे हैं कि केन्या में उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए काफी अच्छी जगहें हैं, जहां वह अच्छे-अच्छे सीन ले सकते हैं और हमारे अधिकारी फिल्म से जुड़ी हर व्यवस्था के लिए उन्हें हर संभव मदद देंगे। केन्या में भारतीय भोजन भी बहुत पसंद किया जाता है। हमारे पास नई दिल्ली की तुलना में नैरोबी में अधिक भारतीय रेस्टोरेंट हैं। इसलिए यह एक गहरा संबंध है। केन्या भारतीय टूरिज्म के नजरिए से एक अच्छा डेस्टिनेशन है।’
 

Devoleena Bhattacharjee: पति को लंगूर कहने पर चढ़ा देवोलीना का पारा, ट्रोल्स को दे डाला करारा जवाब




बेट ने आगे बताया कि कोरोना महामारी के दौरान इस बीमारी का भारत और केन्या टूरिजम पर काफी असर पड़ा था। बेट ने कहा, 'केन्या में कोविड से पहले भारतीय टूरिजम की संख्या लगभग 1,50,000 थी। हमने 40,000 भारतीयों को कोविड के दौरान भी केन्या जाते देखा। अब कोविड के बाद यह संख्या 1,20,000 हो गई है। हम इसे और आगे ले जाना चाहते हैं। अगर यह कोविड -19 महामारी नहीं आती तो मेरा दावा है कि केन्या में भारत से दस लाख से ऊपर टूरिस्ट आते, लेकिन अब कोविड के बाद धीरे-धीरे केन्या में भारतीय टूरिजम आगे बढ़ता देखा जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed