{"_id":"651ff8357d0185967505d359","slug":"keerthy-suresh-reacts-to-thalapathy-vijay-leo-trailer-actress-says-can-not-wait-to-watch-this-film-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Keerthy Suresh: 'फिल्म देखने का है इंतजार', कीर्ति सुरेश ने दलपति विजय की लियो के ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Keerthy Suresh: 'फिल्म देखने का है इंतजार', कीर्ति सुरेश ने दलपति विजय की लियो के ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया
Fri, 06 Oct 2023 05:36 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:36 PM IST
सार
फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच भी खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली कीर्ति सुरेश ने भी दलपति विजय के लियो की तारीफ की है।
विज्ञापन
कीर्ति सुरेश, दलपति विजय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार दलपति विजय पिछले काफी समय से अपनी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था, उसी दिन से दर्शक इसकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच भी खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाली कीर्ति सुरेश ने भी दलपति विजय के लियो की तारीफ की है।
कीर्ति सुरेश ने दलपति विजय की लियो के ट्रेलर पर दी प्रतिक्रिया
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म लियो का ट्रेलर साझा करके अभिनेता के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। अभिनेत्री ने लियो का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा कि फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार है। सभी इस मास्टरपीस को देखने के लिए बेकरार हैं।
यूजर्स ने भी किया कमेंट
कीर्ति सुरेश द्वारा आज ट्रेलर साझा करने के बाद फैंस ने भी अभिनेत्री की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, यही कलाकार की असली निशानी है। आप लियो के लिए कितनी उत्साहित हैं ये अच्छे से पता लग रहा है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कीर्ति आपको स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर आपका चार्म देखने की आस लगाए बैठे हैं। इसी बीच तृषा कृष्णन ने भी एक ट्वीट लिखकर कीर्ति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'लियो' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 19 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होने वाली है।

Badass ma! Leo Das ma!🔥 @actorvijay Sir, @trishtrashers looking forward for this combo after a long time 🥰
विज्ञापन विज्ञापन
Can’t wait to watch this bloody sweet surprise by @Dir_Lokesh. @anirudhofficial you are on fire buddy!
Happy for you Lalit Sir and @Jagadishbliss 🤗❤️…— Keerthy Suresh (@KeerthyOfficial) October 5, 2023
यूजर्स ने भी किया कमेंट
कीर्ति सुरेश द्वारा आज ट्रेलर साझा करने के बाद फैंस ने भी अभिनेत्री की प्रशंसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, यही कलाकार की असली निशानी है। आप लियो के लिए कितनी उत्साहित हैं ये अच्छे से पता लग रहा है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, कीर्ति आपको स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर आपका चार्म देखने की आस लगाए बैठे हैं। इसी बीच तृषा कृष्णन ने भी एक ट्वीट लिखकर कीर्ति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
Akshay Kumar: सलमान खान के बाद 1000 करोड़ बेंचमार्क पर बोले अक्षय कुमार, बताया कोविड के बाद कैसे बदला ट्रेंड