{"_id":"66d1f0f11d378b86ee075e94","slug":"kbc-16-contestant-shalini-sharma-reached-the-hot-seat-barefoot-in-wants-to-win-money-for-her-son-s-treatment-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC 16: 'केबीसी 16' में नंगे पैर हॉट सीट तक पहुंचीं शालिनी शर्मा, बेटे के इलाज के लिए जीतना चाहती हैं पैसे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
KBC 16: 'केबीसी 16' में नंगे पैर हॉट सीट तक पहुंचीं शालिनी शर्मा, बेटे के इलाज के लिए जीतना चाहती हैं पैसे
Fri, 30 Aug 2024 09:49 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:49 PM IST
सार
'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन के इंडिया चैलेंजर वीक' में शालिनी शर्मा नंगे पैर हॉट सीट तक पहुंचीं। वो अपने बेटे के इलाज और उसकी देखभाल के लिए पर्याप्त पैसा जीतना चाहती हैं।
विज्ञापन
शालिनी शर्मा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
लोकप्रिय क्विज रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अक्सर प्रतिभागियों की भावुक कर देने वाली कहानियां सुनने को मिलती है। शो के 16वें सीजन में भी अब तक कई मौके ऐसे आ चुके हैं। इसी सिलसिले में अब 'इंडिया चैलेंजर वीक' में शामिल होने वाली प्रतिभागी शालिनी शर्मा की कहानी भी सुनने को मिलने वाली है।
विज्ञापन
बेटे को पड़ते हैं दौरे
शालिनी शर्मा एक 18 साल के बेटे चिन्मय शर्मा की मां हैं। मां के प्यार की ताकत को समझने और समझाने के लिए शालिनी एक अच्छा उदाहरण हैं। उनका बेटा दुनिया में आने के बाद से ही लगातार दौरे और ऑटिज्म से जूझ रहा है। शालिनी हर हाल में अपने बच्चे को स्वस्थ देखना चाहती हैं।
विज्ञापन
Rajkummar Rao: आग की लपटों के बीच बंदूक थामे नजर आए राजकुमार राव, स्वैग के साथ किया नई फिल्म का एलान
विज्ञापन
बेटे चिन्मय के लिए रखा था व्रत
बजर राउंड में अच्छा खेल दिखाने वाली शालिनी शर्मा नंगे पैर हॉट सीट पर पहुंचीं। दरअसल, उन्होंने अपने बेटे चिन्मय के लिए व्रत रखा था। वो केबीसी में आकर इतने पैसे जीतना चाहती हैं, जिससे अपने बेटे की सही से देखभाल कर पाएं। मां की इस ममता को देख अमिताभ बच्चन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने चिन्मय की मेडिकल रिपोर्ट साझा करने को भी कहा।
A Wedding Story Movie Review: ये हॉरर पूजा पाठ का है, बचके रहना, पुराणों में सिर्फ जीवन ही नहीं मौत भी है...
केबीसी में आकर संकल्प और भी मजबूत हो गया
16 साल से केबीसी की दर्शक शालिनी शर्मा ने कहा कि शो में आना उनका सपना था। उन्होंने कहा कि केबीसी प्ले अलॉन्ग ने उनके बेटे और परिवार के लिए एक अच्छे भविष्य को सुरक्षित कर पाने की उम्मीदों को जगाने का काम किया है। शालिनी ने कहा कि केबीसी में आकर उनका संकल्प और भी ज्यादा मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा कि वो जब तक दिल्ली वापस जाकर मंदिर में नहीं चली जाती, तब तक नंगे पैर ही रहने वाली हैं।
Coolie: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में प्रीति बन छाएंगी श्रुति हासन, निर्माताओं ने खास अंदाज में किया वेलकम