Coolie: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में प्रीति बन छाएंगी श्रुति हासन, निर्माताओं ने खास अंदाज में किया वेलकम
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से जुड़ने वालीं पहली महिला कलाकार श्रुति हासन हैं। निर्माताओं ने अभिनेत्री के किरदार पोस्टर को साझा करते हुए प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। फिल्म पर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। निर्माताओं ने अब एक-एक कर इसकी स्टारकास्ट से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में लोकेश कनगराज ने फिल्म की पहली महिला लीड का खुलासा किया है। आगामी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अभिनेत्री श्रुति हासन के किरदार पोस्टर को साझा किया, जिसे देखकर प्रशंसक गदगद हो उठे हैं।
प्रीति बन छाएंगी श्रुति हासन
निर्माताओं की तरफ से जारी किए गए मोनोक्रोमैटिक पोस्टर में अभिनेत्री को रजनीकांत अभिनीत फिल्म में प्रीति के रूप में पेश किया गया है। नए किरदार पोस्टर में श्रुति हासन को एक कुदाल पकड़े हुए दिखाया गया है। पोस्टर में अभिनेत्री का इंटेस लुक देखते ही बन रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उनकी लाल बिंदी भी हाईलाइट की गई है।
Rajkummar Rao: आग की लपटों के बीच बंदूक थामे नजर आए राजकुमार राव, स्वैग के साथ किया नई फिल्म का एलान
Introducing @shrutihaasan as Preethi, from the world of #Coolie💥@rajinikanth @Dir_Lokesh @anirudhofficial @anbariv @girishganges @philoedit @Dir_Chandhru @PraveenRaja_Off pic.twitter.com/gfIqe39Y1f
— Sun Pictures (@sunpictures) August 30, 2024
निर्माताओं ने खास अंदाज में किया स्वागत
नए रोमांचक अपडेट को साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'कुली की दुनिया से श्रुति हासन को प्रीति के रूप में पेश कर रहे हैं। इससे पहले, निर्माताओं ने मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर और तेलुगु स्टार नागार्जुन के पोस्टर से पर्दा उठाया था। हालांकि, निर्माताओं ने श्रुति हासन के किरदार के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह व्यापक रूप से अनुमान लगाया गया है कि वह फिल्म में रजनीकांत की बेटी की भूमिका निभाएंगी। हालांकि, इस पर अभी भी आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।
A Wedding Story Movie Review: ये हॉरर पूजा पाठ का है, बचके रहना, पुराणों में सिर्फ जीवन ही नहीं मौत भी है...
अगले साल रिलीज होगी 'कुली'!
'कुली' फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है। जानकारी के मुताबिक, 'कुली' लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म नहीं होगी। 'कुली' सोने की तस्करी माफिया की कहानी पेश करेगी।