Kay Kay Menon: कलाकारों के सामने आने वाली चुनौतियों पर के के मेनन ने तोड़ी चुप्पी, रणवीर शौरी पर की टिप्पणी!
अभिनेता के के मेनन सीरीज 'शेखर होम' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता के साथ इसमें रणवीर शौरी भी नजर आए हैं। के के मेनन ने हाल ही में ओटीटी की बूम से पहले कलाकारों के सामने आई चुनौतियों पर बात की।
विस्तार
अभिनेता रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर भी काफी बातें कीं। अभिनेता ने इस दौरान एक हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें फिल्मों के ऑफर नहीं मिल रहे हैं। हाल ही में इस बारे में एक्टर के के मेनन ने बात की है। के के मेनन ने इंडस्ट्री में रणवीर के सामने आने वाली चुनौतियों और उन्हें मिलने वाले अवसरों पर तो बात की है, साथ ही मनोरंजन जगत में अन्य कलाकारों के सामने आने वाले संघर्षों के बारे में भी चर्चा की।
इस वजह से नहीं देखा बिग बॉस ओटीटी 3
के के मेनन और रणवीर शौरी इस वक्त सीरीज 'शेखर होम' को लेकर चर्चा में हैं। यह आज ही ओटीटी पर रिलीज हुई है। के के मेनन ने इंडस्ट्री के मौजूदा दौर पर बात की और साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की आमद और लोकप्रियता पर भी चर्चा की। एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में के के मेनन कहा कि समय की कमी के चलते उन्होंने बिग बॉस नहीं देखा और इसलिए रणवीर शौरी को बिग बॉस में नहीं देखा।
KBC 16: भारी भरकम बजट के साथ बिग बी ने की 'केबीसी 16' शो में वापसी, एक एपिसोड के इतने करोड़ ले रहे हैं अभिनेता
अपने संघर्ष और अनुभवों का किया जिक्र
के के मेनन ने आगे कहा कि बिग बॉस ओटीटी से पहले उन्होंने और रणवीर ने साथ में काफी समय बिताया था। के के ने यह भी कहा कि उन्होंने रियलिटी शो नहीं देखा, क्योंकि उन्हें पता था कि रणवीर असली है या अभिनय कर रहे हैं। के के मेनन ने कहा, 'मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानता हूं'। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में रणवीर शौरी ने कोई बड़ा एक्टिंग प्रोजेक्ट न होने और इंडस्ट्री में अवसरों की कमी पर बात की थी। रणवीर शौरी ने यह भी कहा था कि करियर में ठहराव की वजह से उन्होंने बिग बॉस में आने का ऑफर स्वीकर किया था। इस दौरान के के मेनन ने अपने संघर्षों और अनुभवों पर बात करते हुए कहा कि कोविड महामारी से पहले के दौर में वे भी चुनौतियों से गुजरे, क्योंकि अच्छे ऑफर खत्म हो गए थे।
Kriti Sanon:'हमारा लक्ष्य कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था', 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने पर बोलीं कृति
ओटीटी ने बदल दिया वक्त
उन्होंने आगे कहा, 'यह ओटीटी बूम से पहले की बात है। इसका कारण यह था कि सिनेमा और थिएटर में हम जो फिल्में देखते हैं, उनमें हमारे जैसे लोगों और अभिनेताओं के लिए गुंजाइश कम हो गई थीं'। ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता के बाद सिनेमा में आए बदलावों पर बात करने के बाद के के मेनन ने खुद की और मनोज बाजपेयी की तारीफ की। के के मेनन ने कहा कि उनके पास विलेन की भूमिका निभाने या कुछ और करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, क्योंकि उनका दायरा कम हो गया था। इस दौरान के के मेनन ने खुद को और मनोज बाजपेय की 'जिद्दी' बताया और कहा कि 'शायद हमसे भी ज्यादा काबिल कलाकार थे, लेकिन उनमें टिके रहने की दृढ़ता नहीं थी, इसलिए वे किनारे होते गए'।
Priyanka Chopra: 'द गुड हॉफ' के प्रीमियर पर प्रियंका की खूबसूरती ने इंटरनेट पर लगाई आग, निक भी दिखे दीवाने