फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Katrina Kaif praised her in laws Sham and Veena Kaushal for bringing up Vicky Kaushal and Sunny Kaushal well

Katrina Kaif: कैटरीना ने सास-ससुर पर लुटाया प्यार, बोलीं- उन्होंने जमीन से जुड़े दो इंसानों की परवरिश की है

Sun, 03 Mar 2024 11:17 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 03 Mar 2024 11:17 AM IST
सार


अपने सास-ससुर शाम और वीणा कौशल के साथ कैटरीना कैफ बेहद प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। अभिनेत्री उनके बारे में बातें करती हुई कहती हैं, 'विक्की के माता-पिता ने अपने दोनों बेटों को बहुत अच्छी परवरिश दी है।'

विज्ञापन
Katrina Kaif praised her in laws Sham and Veena Kaushal for bringing up Vicky Kaushal and Sunny Kaushal well
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक परफेक्ट वाइफ और बहू भी हैं। साल 2021 में वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधीं। कैटरीना अक्सर अपने सोशल मिडिया हैंडल से विक्की और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी सास-ससुर की जमकर तारीफ करती नजर आईं। 
विज्ञापन


दो बेहतरीन इंसान की परवरिश 
अपने सास-ससुर शाम और वीणा कौशल के साथ कैटरीना कैफ बेहद प्यारा रिश्ता साझा करती हैं। अभिनेत्री उनके बारे में बातें करती हुई कहती हैं, 'विक्की के माता-पिता ने अपने दोनों बेटों को बहुत अच्छी परवरिश दी है। विक्की और सनी दोनों ही जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। वे बड़ो की इज्जत करना जानते हैं। वे रिश्तों की मर्यादा को समझते हैं।'
विज्ञापन


Anant-Radhika Pre Wedding: 'गल्लां गूड़ियां' पर जमकर थिरके रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, गरबा भी खेलता दिखा कपल
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की हैं आर्ट फिल्मों के शौकीन 
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। फैंस को दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत प्यारी लगती हैं। कैटरीना पति विक्की के बारे में बात करते हुए कहती हैं, 'विक्की फिल्मों के बेहद शौकीन हैं, लेकिन उन्हें आर्ट फिल्में पंसद हैं। जब भी हम घर पर रहते हैं हम साथ में फिल्में देखते हैं। वे बहुमुखी प्रतिभा के इंसान हैं। उनके साथ वक्त कैसे निकल जाता है पता ही नहीं चलता है।'

Jhalak Dikhhla Jaa 11: मुनव्वर ने 'झलक दिखला जा' के फिनाले में उड़ाया हुमा का मजाक, अभिनेत्री ने कहा-'असभ्य'

विक्की की फिल्में देखना पसंद है 
कैटरीना अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे विक्की का काम काफी पसंद है। मैं उनकी सभी फिल्में देखती हूं। वे एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मैं 'सैम बहादुर' में उनके किरदार को देखकर चकित रह गई थी। मुझे 'सैम बहादुर' में विक्की नहीं सिर्फ 'सैम' नजर आए। वे अपने किरदारों में ढल जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed