Kartik Aaryan: श्रीलीला के साथ कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर, आने वाली है नई फिल्म
Kartik Aryan New Film: कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। वह जल्द ही नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विस्तार
कार्तिक आर्यन जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जाता है कि वह फिल्म में अभिनेत्री श्रीलीला के साथ नजर आएंगे। उन्होंने अभिनेत्री श्रीलीला के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नजर आ रहा है कि वह दोनों शीशे में देखकर मुस्कुरा रहा हैं। पोस्ट के कैप्शन में कार्तिक ने लिखा 'एक लंबे शेड्यूल का आखिरी दिन।'
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
कार्तिक जिस फिल्म पर काम करने वाले हैं उसका अभी तक नाम सामने नहीं आया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन का अलग लुक नजर आने वाला है। फिल्म में वह लंबे बाल और दाढ़ी के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
Sitaare Zameen Par Trailer: टिंगू बास्केट बॉल कोच बने आमिर, 10 तूफानी बच्चों के साथ मस्ती-मजाक में देंगे संदेश
नई होगी फिल्म की कहानी
खबर है कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा पूरा कर लिया है। कार्तिक की नई फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी नई होगी। फिल्म प्यार की कहानी पर आधारित है।
Operation Sindoor: विक्की कौशल और वरुण धवन ने की सेना की तारीफ, करण कुंद्रा ने कहा यह पीएम का सबसे बड़ा कदम
कार्तिक के पास है दूसरी फिल्म
इस फिल्म के अलावा आर्यन खान फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे के पहले 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी होगी। हालांकि अभी इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
नाग का किरदार निभाएंगे कार्तिक
कार्तिक आर्यन के पास फिल्म 'नागजिला' भी है। फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। पोस्टर शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा 'इंसानों वाली फिल्में तो बहुत देख लीं, अब देखो नागों वाली फिल्म नागजिला। नागलोक का पहला कांड। फन फैलाने आ रहा हूं मैं, नाग पंचमी पर आपके नजदीकी सिनेमा में। 14 अगस्त 2026 को।'