फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan and Sreeleela In Anurag Basu Aashiqui 3 first look out see details here

Aashiqui 3: अनाम फिल्म की घोषणा कर श्रीलीला संग आशिकी करते दिखे कार्तिक, क्या ‘आशिकी 3’ ही होगा इसका टाइटल?

Sat, 15 Feb 2025 07:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 15 Feb 2025 07:11 PM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में श्रीलीला के साथ अपनी अगली फिल्म की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला का पहला लुक सामने आया है।
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan and Sreeleela In Anurag Basu Aashiqui 3 first look out see details here
कार्तिक आर्यन की अनाम फिल्म - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में श्रीलीला के साथ अपनी अगली अनाम फिल्म की पुष्टि की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला का पहला लुक सामने आया है। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की जिसमें वह अभिनेत्री श्रीलीला के साथ आशिकी करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक इस क्लिप में बढ़े हुए बाल और दाढ़ी के साथ आशिकाना अंदाज में दिख रहे हैं। बता दें कि श्रीलीला इससे पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


Kartik Aaryan and Sreeleela In Anurag Basu Aashiqui 3 first look out see details here
श्रीलीला और कार्तिक आर्यन - फोटो : यूट्यूब

क्या है एक मिनट के क्लिप में?
एक मिनट की क्लिप की शुरुआत दर्शकों के शोर और कार्तिक आर्यन के स्टेज पर गिटार लिए गाना गाते हुए होती है। कार्तिक ‘तू मेरी जिंदगी है’ सॉन्ग गाते हुए दिखते हैं। इसके बाद वह श्रीलीला के साथ बाइक पर एक रोमांटिक राइड पर नजर आते हैं। एक सीन में श्रीलीला कार्तिक का माथा चूमते हुए दिखीं। इसके आखिरी सीन में दोनों वैन के ऊपर बैठे रोमांस करते हुए नजर आए हैं।

Kartik Aaryan and Sreeleela In Anurag Basu Aashiqui 3 first look out see details here
कार्तिक आर्यन - फोटो : यूट्यूब

तृप्ति डिमरी को रिप्लेस कर श्रीलीला ने ली एंट्री?
इस फिल्म को अनुराग बसु निर्देशित कर रहे हैं। पहले चर्चा थी कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट तृप्ति डिमरी को लिया गया है। हालांकि, बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया और इस फिल्म में श्रीलीला की एंट्री हो गई। तृप्ति को फिल्म से रिप्लेस किए जाने के बाद कई तरह की अफवाहें सामने आईं पर अनुराग बसु ने उन सभी का खंडन किया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जैसे ही यह क्लिप अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने जमकर उत्साह दिखाया। एक यूजर ने लिखा, “अंत में आशिकी 3 आ ही गई”, एक अन्य यूजर ने लिखा, सबसे बड़ी लव स्टोरी लोडिंग”, एक और यूजर ने लिखा, सिनेमाघरों में रोने के लिए तैयार हो जाए। “मैं यकीन के साथ कहती हूं ये फिल्म रुलाएगी।” एक अन्य ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है।” इसी तरह के हजारों कमेंट से कार्तिक आर्यन का कमेंट बॉक्स भर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed