Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karisma kapoor reached delhi airport with her children during property issue of her ex husband sunjay kapur

Karisma Kapoor: पूर्व पति संजय के संपत्ति विवाद के बीच एक्ट्रेस बच्चों संग पहुंची दिल्ली, वीडियो वायरल

Thu, 31 Jul 2025 11:43 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 31 Jul 2025 11:43 AM IST
सार

Karisma Kapoor Viral Video: दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर के संपत्ति विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री को अपने बच्चों संग दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Karisma kapoor reached delhi airport with her children during property issue of her ex husband sunjay kapur
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद से सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस इसलिए चर्चा में हैं, क्योंकि दिवंगत पूर्व पति की 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने बच्चों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है। आइए देखें क्या है वायरल वीडियो।

विज्ञापन

बच्चों संग दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखीं अभिनेत्री 
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करिश्मा कपूर अपने बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस के साथ ब्लैक कलर का गॉगल लगाए दिख रही हैं। साथ ही एक एक्ट्रेस के दोनों बच्चे भी उनके साथ आते हुए नजर आ रहे हैं। फिर अंत में देखा जाता है अभिनेत्री वहां खड़ी ब्लैक कलर की गाड़ी में बैठकर कहीं रवाना होने के लिए निकल जाती हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों चर्चा में आया ये वीडियो?
मशहूर बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ये विवाद दिवंगत बिजनेसमैन की मां रानी कपूर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेवा के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच करिश्मा कपूर का ये वीडियो कई सवाल खड़े करता हुआ नजर आ रहा हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेत्री अपने दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति में कोई हिस्सा नहीं चाहती हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Vijay Sethupathi: फिल्म 'जवान' के विलेन पर लगे यौन शोषण के इल्जाम; महिला के खिलाफ अभिनेता ने उठाया बड़ा कदम


हार्ट अटैक से संजय कपूर की हुई थी मौत
12 जून को लंदन में पोलो मैच खेलने के दौरान संजय कपूर अचानक जमीन पर गिर पड़े थे, जिस कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। निधन के कारणों में बताया गया कि उन्हें एक मधुमक्खी ने काट लिया था। 19 जून को बिजनेसमैन संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया गया और 22 जून की उनकी श्रद्धाजंलि सभा दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें कई दिग्गज सितारे शामिल हुए और अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों संग पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed