Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Sethupathi slams filthy harassment claims takes legal action against women

Vijay Sethupathi: यौन शोषण के इल्जाम पर पहली बार बोले विजय सेतुपति, कहा- 'उसे बस कुछ मिनटों...'

Thu, 31 Jul 2025 11:50 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 31 Jul 2025 11:50 AM IST
सार

Vijay Sethupathi Controversy: हाल ही में एक महिला ने अभिनेता विजय सेतुपति पर यौन शोषण के इल्जाम लगाए हैं। इसके खिलाफ विजय ने बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन
Vijay Sethupathi slams filthy harassment claims takes legal action against women
विजय सेतुपति - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

साउथ के अभिनेता विजय सेतुपति इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने उन पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने उनका यौन शोषण किया। इस पर विजय ने प्रतिक्रया दी है। उन्होंने डेक्कन क्रॉनिकल से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी टीम ने साइबर क्राइम अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

महिला शोहरत हासिल करना चाहती है
एक बयान में विजय सेतुपति ने कहा 'जो कोई भी मुझे थोड़ा-बहुत भी जानता है, उसे यह हास्यास्पद लगेगा। मैं जानता हूं कि मैं कौन हूं। ऐसे घिनौने आरोप मुझे परेशान नहीं करते। मेरे परिवार और करीबी दोस्त परेशान हैं, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि चिंता करने की जरूरत नहीं। यह औरत साफ तौर पर ध्यान आकर्षित करना चाहती है। उसे बस कुछ मिनटों की शोहरत चाहिए। ठीक है उसे शोहरत हासिल करने दो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

कानाफूसी का असर नहीं होगा
विजय ने आगे कहा 'हमने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम से की है। पिछले सात वर्षों से मैं लगातार कानाफूसी झेल रहा हूं। इसका मुझ पर कोई असर नहीं पड़ा है, और न ही कभी पड़ेगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Younes Zarou: एड शीरन के बाद बेंगलुरु पुलिस ने जर्मन इंफ्लूएंसर को चर्च स्ट्रीट से हटाया, जमा हुई थी भारी भीड़
विज्ञापन

Vijay Sethupathi slams filthy harassment claims takes legal action against women
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
महिला से छेड़छाड़ के इल्जाम
विजय पर यौन शोषण का इल्जाम रम्या मोहन नाम की एक महिला ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए लगाए थे। इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया गया है। रम्या ने पोस्ट में दावा किया था कि एक युवती के साथ उद्योग के नियमों के नाम पर छेड़छाड़ और शोषण किया गया, जिसके बाद उसे दिक्कत हुई और उसकी मदद की गई।

पोस्ट में क्या लिखा है?
पोस्ट में विजय पर इल्जाम लगाए गए और लिखा गया 'विजय सेतुपति ने 'कारवां फेवर' के लिए दो लाख रुपये और 'ड्राइव' के लिए 50 हजार रुपये की पेशकश की है। इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर संत की तरह व्यवहार करते हैं। यह अजीब है कि कुछ असंवेदनशील लोग सच्चाई को मानने के बजाए उस पर सवाल उठाने या पीड़िता को ही दोषी ठहराने में ज्यादा रुचि रखते हैं।'

विजय सेतुपति का काम
आपको बता दें कि अभिनेता विजय सेतुपति तमिल फिल्मों में दिखाई देते हैं। उन्होंने शाहरुख खान की 'जवान' और कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' में भी काम किया है। उनकी हालिया रिलीज 'थलाइवन थलाइवी' थी, जिसमें उन्होंने नित्या मेनन के साथ अभिनय किया था।
इस फिल्म पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed