Saif Ali Khan: ‘भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं करीना कपूर खान?
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के कुछ दिनों बाद बांद्रा स्थित उनके घर का वीडियो शूट करने वाले पैपराजी पर नाराजगी जताई और एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने ऐसा ना करने का अनुरोध किया। हालांकि, अभिनेत्री ने कुछ समय बाद पोस्ट हटा ली।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के कुछ दिनों बाद बांद्रा स्थित उनके घर का वीडियो शूट करने वाले पैपराजी पर भड़क उठीं और उन्हें चेतावनी दी। उन्होंने मीडिया से उन्हें अकेला छोड़ना को कहा। हालांकि, कुछ ही मिनटों में अभिनेत्री ने वह पोस्ट डिलीट कर दी।
पैपराजी पर भड़कीं करीना
सोमवार को करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया पोर्टल का वीडियो शेयर किया, जिसमें तैमूर और जेह के लिए उनके घर पर नए खिलौने आते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो की हेडलाइन में लिखा था, "तैमूर और जेह के लिए उनके घर पर नए खिलौने आए।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए करीना ने लिखा, "अब इसे बंद करो, दया रखो... भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो।" साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि, यह स्टोरी अभी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sail Ali Khan: कब घर जा सकेंगे सैफ अली खान ? लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने दिया अपडेट
सैफ अली खान हेल्थ अपडेट
सैफ अली खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। अभिनेता को सोमवार को छुट्टी मिलनी थी, लेकिन लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने कहा कि उन्हें निगरानी में रखा जाएगा और उन्हें छुट्टी देने का फैसला अगले एक से दो दिनों में किया जाएगा।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case: आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनाया हर हथकंडा, बस एक यह गलती कर बैठा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने सैफ पर चाकुओं से कई वार किए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई। कथित तौर पर आरोपी शहजाद चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में दाखिल हुआ था। हमलावर की बहस सबसे पहले घर में आया से हुई। इसके बाद शोर सुनकर सैफ अली खान वहां पहुंचे और हमलावर ने अभिनेता पर चाकू से वार कर दिया।