फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Decision On discharging Sail Ali Khan From Hospital will be made in next one to two days says Dr Nitin Dange

Sail Ali Khan: कब घर जा सकेंगे सैफ अली खान ? लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने दिया अपडेट

Mon, 20 Jan 2025 03:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jan 2025 03:08 PM IST
सार

Sail Ali Khan: चाकू से हमले की घटना में घायल अभिनेता सैफ अली खान का उपचार लीलावती अस्पताल में चल रहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि एक्टर की तबीयत कैसी है और उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी? इस पर अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Decision On discharging Sail Ali Khan From Hospital will be made in next one to two days says Dr Nitin Dange
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। 16 जनवरी की सुबह उन पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि आज सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इस बारे में अब लीलावती अस्पताल के डॉ नितिन डांगे ने अपडेट दिया है।

विज्ञापन


Saif Ali Khan Health Update: अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत? करीना के चचेरे भाई जहान कपूर ने दिया अपडेट

विज्ञापन

अगले एक-दो दिन में होगा फैसला
डॉ. नितिन डांगे का कहना है कि सैफ अली खान को आज अस्पताल से छुट्टी नहीं मिल रही है। लीलावती अस्पताल से उन्हें घर भेजने का फैसला अगले एक-दो दिन में लिया जाएगा। इसके अलावा डॉ. नितिन डांगे ने एक्टर की हेल्थ पर भी जानकारी देते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

Saif Attack Case: आरोपी को पता ही नहीं कि उसने 'सैफ अली खान' पर हमला किया, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने एक्टर पर चाकुओं से कई वार किए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई। कथित आरोपी शहजाद चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में दाखिल हुआ था। हमलावर की बहस सबसे पहले घर में आया से हुई। इसके बाद शोर सुनकर सैफ अली खान वहां पहुंचे और हमलावर ने एक्टर पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। 

Saif Ali Khan Stabbing Case: आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनाया हर हथकंडा, बस एक यह गलती कर बैठा

विज्ञापन

डॉ. नितिन ने किया सैफ के साहस को सलाम
बीते हफ्ते एक प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. नितिन डांगे ने सैफ अली खान के साहस की तारीफ की। डॉ. नितिन ने कहा एक्टर जिस तरह खून से लथपथ होने की हालत में अस्पताल आए, वे एक शेर की तरह अस्पताल चले आए। वे पूरी तरह खून से लथपथ थे। लेकिन, अपने बेटे के साथ वे किसी शेर की तरह उपचार के लिए अस्पताल आए। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। मालूम हो कि सैफ अली खान ऑटो में सवार होकर उपचार के लिए लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed