फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family

Kareena Kapoor: 'साइज जीरो' से लेकर प्रेग्नेंसी को ग्लैमराइज करने तक, करीना ने इंडस्ट्री में बनाए कई ट्रेंड

Sun, 21 Sep 2025 08:41 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 21 Sep 2025 08:41 AM IST
सार

Kareena Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा करीना ने अपने करियर में ना केवल बेहतरीन किरदार निभाए बल्कि कई ऐसे ट्रेंड भी सेट किए जिन्हें बाकी अभिनेत्रियों ने फॉलो किया।

विज्ञापन
kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर खान आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा की इस दमदार अदाकारा ने दो दशकों से ज्यादा के अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं और ऐसे ट्रेंड सेट किए जिन्हें पूरी इंडस्ट्री ने फॉलो किया। चाहे 'जब वी मेट' की गीत हो या '3 इडियट्स' की पिया, करीना ने हर रोल को जीवंत बनाया। इस खास मौके पर आइए जानते हैं करीना कपूर की जिंदगी के कुछ किस्सों के बारे में।
विज्ञापन


करीना की पारिवारिक विरासत
करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ। वो बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। दादा राज कपूर, पिता रणधीर कपूर और मां बबीता- सभी का फिल्मों से गहरा रिश्ता रहा। बड़ी बहन करिश्मा कपूर पहले ही सुपरहिट अभिनेत्री बन चुकी थीं। ऐसे माहौल में करीना का फिल्मों की ओर झुकाव होना स्वाभाविक था। करीना का नाम उनकी मां ने 'अन्ना कैरेनिना' नाम के उपन्यास से प्रेरित होकर रखा था। पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई और फिर विदेश (हार्वर्ड समर स्कूल) का रुख किया, लेकिन दिल हमेशा एक्टिंग में ही लगा रहा।
विज्ञापन

kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram/kareenakapoorkhan
फिल्मी करियर की शुरुआत
करीना ने साल 2000 में जे. पी. दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन पहली ही फिल्म ने उन्हें पहचान दिलाई और फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने 'अशोक', 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'यादें', 'अजनबी' जैसी फिल्में कीं। शुरुआती दौर में उनकी कई फिल्में चलीं भी और फ्लॉप भी रहीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को मजबूत बनाया।

यह खबर भी पढ़ें: Tarachand Barjatya: राजश्री प्रोडक्शन के जनक, बनाई पारिवारिक फिल्में; नए कलाकारों को बना दिया चमकता सितारा

kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
'जब वी मेट' से बदली तकदीर
साल 2007 में आई इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। 'गीत' का किरदार उनके करियर का सबसे बड़ा हाइलाइट बन गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला और दर्शकों के दिलों में उनकी अलग पहचान बनी।



इसके बाद '3 इडियट्स' (2009) में आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके अलावा 'बॉडीगार्ड', 'तलाश', 'सिंघम रिटर्न्स', 'गुड न्यूज' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों ने उन्हें लगातार सफलता दिलाई।

अब आपको उन ट्रेंड्स के बारे में बताते हैं जो करीना कपूर ने ही इंडस्ट्री में शुरू किए-
विज्ञापन

kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
करीना कपूर - फोटो : यूट्यूब
'टशन' में साइज जीरो
साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' में करीना के लुक ने पूरे देश में हलचल मचा दी। उनका 'साइज जीरो' फिगर उस दौर का सबसे बड़ा ट्रेंड बना। लाखों लड़कियों ने उनके डाइट और फिटनेस गोल को फॉलो किया। इस ट्रेंड ने उन्हें फैशन आइकन बना दिया और फिटनेस की नई परिभाषा गढ़ी। करीना को ही देखकर आने वाली अभिनेत्रियों ने भी साइज जीरो फिगर मेनटेन करना शुरू किया।

kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करियर के शिखर पर शादी
करीना कपूर ने साल 2012 में पटौदी खानदान के नवाब और अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। शादी से पहले दोनों का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा। 'सैफीना' जोड़ी उस दौर की सबसे ग्लैमरस जोड़ियों में गिनी गई। खास बात यह रही कि शादी के बाद भी करीना ने फिल्मों से दूरी नहीं बनाई, बल्कि लगातार हिट फिल्में दीं। करीना के बाद आज के दौर की अभिनेत्रियों ने भी एक के बाद एक शादी करके अपनी निजी जीवन को सेटल किया।

यह खबर भी पढ़ें: Homebound: होमबाउंड फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे दिग्गज सितारे, ईशान-विशाल से लेकर नसीरुद्दीन शाह हुए शामिल

kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
प्रेग्नेंसी को बनाया ग्लैमरस
करीना ने मां बनने के दौर को भी खुलेपन और आत्मविश्वास के साथ जिया। साल 2016 में बेटे तैमूर और 2021 में जेह के जन्म के दौरान उन्होंने प्रेग्नेंसी फैशन को इतना स्टाइलिश बना दिया कि महिलाओं की सोच बदल गई। मैटरनिटी फोटोशूट, पब्लिक अपीयरेंस और इंटरव्यूज से उन्होंने दिखा दिया कि प्रेग्नेंसी को छुपाने की नहीं बल्कि सेलिब्रेट करने की जरूरत है।

पॉडकास्ट को भी किया होस्ट
अपने करियर में करीना ने फिल्मों के अलावा भी कई नए प्रयोग किए। उन्होंने 'व्हॉट वुमन वॉन्ट' नाम का पॉडकास्ट शो होस्ट करना शुरू किया, जिसमें वो रिश्तों, पैरेंटिंग और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर बात करती हैं। इसके अलावा करीना किताब भी लिख चुकी हैं और फैशन और फिटनेस से जुड़े ब्रांड्स का चेहरा बनी हुई हैं।

kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
करीना कपूर खान - फोटो : एक्स
सोशल मीडिया पर मौजूदगी
अपनी फिल्मों, परिवार और जिम्मेदारियों के अलावा करीना अपना सोशल मीडिया का भी पूरी तरह से ध्यान रखती हैं। वो ना सिर्फ अपनी मौजूदगी ब्रांड्स को एंडोर्स करने में दर्ज कराती हैं बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। 

 

kareena kapoor birthday lifestory career biogrpahy married life lovestory family
शाहिद कपूर-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना की लव लाइफ
करीना की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही। अभिनेता शाहिद कपूर के साथ उनका रिश्ता कई वर्षों तक चर्चा में रहा। लेकिन आखिरकार उन्होंने सैफ अली खान को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। आज करीना और सैफ अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed